चाइनीज EV कंपनी BYD की भारत में फैक्टरी लगाने की योजना को सरकार का झटका 

चीन के इनवेस्टमेंट को लेकर सुरक्षा से जुड़ी आशंकाएं उठाई गई थी। इस वजह से BYD के प्रपोजल को मंजूरी नहीं मिली है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जुलाई 2023 13:42 IST
ख़ास बातें
  • BYD ने देश में इलेक्ट्रिक कारें और बैटरी बनाने का प्रपोजल दिया था
  • चीन के इनवेस्टमेंट को लेकर सुरक्षा से जुड़ी आशंकाएं उठाई गई थी
  • इस वजह से BYD के प्रपोजल को मंजूरी नहीं मिली है

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल BYD की भारत में एक अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट से फैक्टरी लगाने की योजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी है। BYD ने Megha Engineering and Infrastructure के साथ पार्टनरशिप में फैक्टरी लगाने का प्रपोजल दिया था। 

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में BYD ने देश में इलेक्ट्रिक कारें और बैटरी बनाने की योजना से जुड़ा प्रपोजल दिया था। इस पर डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स और डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) ने अन्य डिपार्टमेंट्स से राय मांगी थी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन के इनवेस्टमेंट को लेकर सुरक्षा से जुड़ी आशंकाएं उठाई गई थी। इस वजह से BYD के प्रपोजल को मंजूरी नहीं मिली है। एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि देश के मौजूदा रूल्स चाइनीज कंपनियों के इस प्रकार के इनवेस्टमेंट्स की अनुमति नहीं देते। 
Advertisement

BYD और हैदराबाद की फर्म Megha Engineering and Infrastructures ने एक ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए देश के रेगुलेटर्स को प्रपोजल दिया था। इनकी योजना भारत में BYD के ब्रांड वाली इलेक्ट्रिक कारों से लेकर लग्जरी मॉडल्स तक बनाने की थी। इससे पहले BYD की राइवल Tesla ने भारत में फैक्टरी लगाने के लिए केंद्र सरकार के साथ एक इनवेस्टमेंट प्रपोजल पर बातचीत शुरू की थी। कंपनी की फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग पांच लाख यूनिट्स की होगी। टेस्ला की देश में बनी इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज 20 लाख रुपये से शुरू हो सकते हैं। 

बिलिनेयर Elon Musk की अगुवाई वाली इस कंपनी की योजना भारत को एक्सपोर्ट के लिए बेस बनाने की भी है। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मस्क की अमेरिका में मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में मोदी ने मस्क को भारत में इनवेस्टमेंट करने के लिए प्रोत्साहित किया था। इसके बाद मस्क ने कहा था कि वह जितना जल्द हो सके भारत में इनवेस्टमेंट करने पर विचार कर रहे हैं।  उनका कहना था, "दुनिया में किसी बड़े देश की तुलना में भारत में अधिक संभावनाएं हैं। मुझे विश्वास है कि टेस्ला जितना जल्द हो सके भारत में आएगी।" मस्क ने अगले वर्ष भारत की यात्रा करने का भी संकेत दिया था। टेस्ला की इस वर्ष फुली ऑटोनॉमस व्हीकल्स को लॉन्च करने की तैयारी है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.