• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • BYD Seal की बुकिंग हुई शुरू, जानें बैटरी से लेकर रेंज और फीचर्स तक सबकुछ

BYD Seal की बुकिंग हुई शुरू, जानें बैटरी से लेकर रेंज और फीचर्स तक सबकुछ

BYD Seal में 82.5kWh बैटरी दी गई गई है रियर एक्सल पर लगी PMSM इलेक्ट्रिक मोटर लिंक है जो कि 230hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

BYD Seal की बुकिंग हुई शुरू, जानें बैटरी से लेकर रेंज और फीचर्स तक सबकुछ

Photo Credit: BYD

BYD Seal में 82.5kWh बैटरी दी गई गई है।

ख़ास बातें
  • BYD Seal EV की एक्स शोरूम कीमत 50 लाख रुपये है।
  • BYD Seal में 82.5kWh बैटरी दी गई गई है।
  • BYD Seal EV एक बार चार्ज होकर 570 किमी चल सकती है।
विज्ञापन
BYD इंडिया ने घोषणा की है कि उसने BYD Seal EV के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि, कंपनी ने बुकिंग अमाउंट का खुलासा नहीं किया है। इच्छुक ग्राहक Seal बुक करने के लिए अपने नजीदीकी BYD डीलरशिप पर जा सकते हैं और EV को 5 मार्च 2023 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा और डिलीवरी अप्रैल 2024 से शुरू होने की उम्मीद है।


BYD Seal EV की कीमत और उपलब्धता


BYD Seal EV की एक्स शोरूम कीमत 50 लाख रुपये है। BYD सील को CBU (कंप्लीटली बिल्ट यूनिट) के जरिए माध्यम से भारत में उपलब्ध होगी। 30 अप्रैल तक BYD Seal बुक करने वाले ग्राहकों को स्टैंडर्ड UEFA मैच टिकट और भारत से मैच वाले शहर के लिए राउंड-ट्रिप फ्लाइट टिकट पाने का अवसर मिलेगा।


BYD Seal की पावर और स्पेसिफिकेशंस


BYD Seal में 82.5kWh बैटरी दी गई गई है रियर एक्सल पर लगी PMSM इलेक्ट्रिक मोटर लिंक है जो कि 230hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करती है। WLTP साइकल के अनुसार, यह एक बार चार्ज होकर 570 किमी है। BYD 5.9 सेकंड में 0  से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। बैटरी को 150kW तक की स्पीड से चार्ज किया जा सकता है, इसे 10-80 प्रतिशत तक चार्ज होने में सिर्फ 37 मिनट का समय लगता है। हालांकि, नियमित 11kW AC चार्जर का इस्तेमाल करने पर, इसे 0-100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 8.6 घंटे लगते हैं।

डिजाइन की बात करें तो Seal EV का डिजाइन ओसियन एक्स कॉन्सेप्ट कार पर बेस्ड है। ईवी में एक ऑल-ग्लास रूफ, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, 4 बूमरैंग-साइड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, एक स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन और रियर में फुल-विड्थ एलईडी लाइट बार मिलती है। डाइमेंशन की बात करें तो ईवी की लंबाई 4,800 मिमी, चौड़ाई 1875 मिमी, ऊंचाई 1460 मिमी  और व्हीलबेस 2920 मिमी है। ईवी में 15.6 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। ईवी में 10.25 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड-अप डिस्प्ले भी है। Seal को Euro NCAP द्वारा 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिलती है। सेडान को एडल्ट और बच्चों की सिक्योरिटी के लिए 5 में से 5 प्वाइंट मिले हैं। एडल्ट ऑक्यूपेशन प्रोटेक्शन में ईवी ने 89 प्रतिशत प्वाइंट मिले हैं, चाइल्ड ऑक्युपेशन प्रोटेक्शन में इसे 87 प्रतिशत प्वाइंट मिले हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »