फ्री मिल रहा 181 रेंज वाला Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर, भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर किया ऐलान

Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर मुफ्त Ola S1 Pro देने का वादा किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मई 2023 16:43 IST
ख़ास बातें
  • Ola S1 Pro सिंगल चार्ज में 181 की रेंज प्रदान कर सकता है।
  • Ola S1 Pro में 5.5 / 8.5kW मोटर दी गई है।
  • Ola S1 Pro की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,39,999 रुपये है।

Ola S1 Pro की रेंज 181 किमी है।

Photo Credit: Ola

अगर हम आपसे कहें कि आपको Ola S1 Pro फ्री मिल सकता है तो कैसा लगेगा। यह सच है क्योंकि Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर मुफ्त Ola S1 Pro देने का वादा किया है। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर सरकार भी बहुत सहयोग कर रही है और ग्राहकों का प्रोत्साहन भी कर रही है। ऐसे में ओला के सीईओ अक्सर ट्विटर पर कुछ न कुछ नया लाते रहते हैं, इससे पहले भी वह स्कूटर को फ्री में दे चुके हैं। आइए भाविश अग्रवाल के फ्री ओला एस1 प्रो देने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
भाविश ने ट्वीट में कहा कि कुछ मजेदार ICE और पेट्रोल वाहन मीम्स बनाने की कोशिश कर रहा हूं। अगर आपके पास कुछ है, तो यहां शेयर करें! सबसे बेस्ट को Ola S1 Pro स्पेशल एडिशन फ्री मिलेगा।


Advertisement
Ola S1 Pro की पावर और स्पेसिफिकेशंस


Ola S1 Pro में 5.5 / 8.5kW  मोटर दी गई है। यह सिंगल चार्ज में 181 की रेंज प्रदान कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 116 किमी की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। यह स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकेंड्स में 0 से 40 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं इसमें 4 kWh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग समय की बात करें तो यह 6 घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। फीचर्स की बात करें तो ओला के इस स्कूटर में हिल होल्ड और प्रोक्सिमिटी अनलॉक है। सेफ्टी के लिए यह स्कूटर IP 67 और 55 रेटिंग साथ आता है जो इसे डस्ट प्रूफ, वाटर प्रूफ और फूल प्रूफ बनाती है।

इस स्कूटर का बूट स्पेस 36 लीटर है। इस स्कूटर में 7 इंच की डिजिटल LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1280X768 पिक्सल है। इस स्कूटर में इको, नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर मोड दिया गया है। इस स्कूटर के फ्रंट में सिंगल फॉर्क और रियर में मोनो शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम के मामले में फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में भी डिस्क ब्रेक मिलते हैं। 125 किलो वजन वाला यह स्कूटर सीबीएस से लैस है। इसमें ब्लूटूथ नेविगेशन के साथ क्रूज कंट्रोल भी मिलता है।


Advertisement
Ola S1 Pro की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Ola S1 Pro की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,39,999 रुपये है। वहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 3,324 रुपये प्रति माह ईएमआई देकर भी खरीदा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.