• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 181KM चलने वाले सस्ते Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी डिस्काउंट, जल्द करें ऑफर है लिमिटेड

सिंगल चार्ज में 181KM चलने वाले सस्ते Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी डिस्काउंट, जल्द करें ऑफर है लिमिटेड

Ola S1 3kWh पर 2 हजार रुपये का होली डिस्काउंट और 2 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

सिंगल चार्ज में 181KM चलने वाले सस्ते Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी डिस्काउंट, जल्द करें ऑफर है लिमिटेड

Photo Credit: Ola

Ola S1 Pro की रेंज 181 किमी है।

ख़ास बातें
  • Ola S1 की एक्स शोरूम कीमत 89,999 रुपये है।
  • Ola S1 Pro पर कंपनी 13 हजार रुपये तक छूट दे रही है।
  • Ola S1 Pro सिंगल चार्ज में 181 की रेंज प्रदान कर सकता है।
विज्ञापन
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच देश की जानी-मानी ईवी निर्माता कंपनी Ola ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की खरीद पर डिस्काउंट की पेशकश की है। होली के मौके पर Ola S1 और Ola S1 Pro पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस वक्त इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना कितना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। Ola, Ola S1 पर 2 हजार और Ola S1 Pro पर 4 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट प्रदान कर रही है।
 

ऑफर और डिस्काउंट


Ola S1 Pro पर 12 हजार रुपये का होली डिस्काउंट और 4 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। Ola S1 3kWh पर 2 हजार रुपये का होली डिस्काउंट और 2 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। Ola S1 2kWh पर 2 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी Ola Care+ पर 50 प्रतिशत छूट और एक्सटेंड वारंटी पर भी 50 प्रतिशत छूट प्रदान कर रही है। इसके अलावा कंपनी होली के मौके पर Ola S1 Pro पर 13 हजार रुपये तक छूट दे रही है। तमिलनाडु में अधिकतम 13 हजार, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में 12 हजार और अन्य राज्यों में 11 हजार रुपये तक बचत शामिल है।

Ola S1 Air: रेंज की बात करें तो कंपनी दावा करती है कि यह स्कूटर 165 की रेंज प्रदान कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 85 किमी की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। इसमें दी गई मोटर 4.5 kW की पावर जनरेट करती है। कीमत की बात की जाए तो Ola S1 Air की एक्स शोरूम कीमत 84,999 रुपये है। 

Ola S1: रेंज की बात करें तो कंपनी दावा करती है कि Ola S1 स्कूटर 141 की रेंज प्रदान कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 95 किमी की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। यह स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकेंड्स में 0 से 40 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो Ola S1 की एक्स शोरूम कीमत 89,999 रुपये है। 

Ola S1 Pro: Ola S1 Pro 181 की रेंज प्रदान कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 116 किमी की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। यह स्कूटर सिर्फ 4.5 सेकेंड्स में 0 से 60 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात करें तो Ola S1 Pro की एक्स शोरूम कीमत 1,28,999 रुपये है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  9. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »