Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की जोरदार डिमांड, बिक्री चार गुना बढ़ी

कंपनी ने चेतक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग 2006 में बंद कर दी थी। इसके बाद लगभग चार वर्ष पहले इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जुलाई 2023 19:09 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने इसकी 36,260 यूनिट्स बेची हैं
  • अगले वर्ष से यूरोप में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू हो सकती है
  • Bajaj Chetak Electric में 4.8kW क्षमता की मोटर लगी है

कंपनी का दावा है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग पांच घंटे लगते हैं

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Bajaj Auto के Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने इसकी 36,260 यूनिट्स बेची हैं। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 8,187 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में चार गुना से अधिक की बढ़ोतरी है। 

हालांकि, कंपनी को सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज की वजह से डिमांड को पूरा करने के लिए जरूरी प्रोडक्शन में मुश्किल हो रही है। बजाज ऑटो के चेयरमैन, Niraj Bajaj ने पिछले वित्त वर्ष के लिए एनुअल रिपोर्ट पेश करने के बाद शेयरहोल्डर्स को बताया, "इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही की समाप्त तक सप्लाई में कमी की समस्या दूर हो गई है। कंपनी अब प्रोडक्शन के साथ ही बिक्री भी बढ़ाने के लिए तैयार है।" बजाज ऑटो की पिछले महीने कुल बिक्री 3,40,981 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में बिक्री से दो प्रतिशत की कमी है। हालांकि, इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि से लगभग 10 प्रतिशत अधिक रही है। 
Advertisement

बजाज ऑटो के साथ मैन्युफैक्चरिंग का ज्वाइंट वेंचर रखने वाली स्विट्जरलैंड की स्पोर्ट्स बाइक मेकर KTM ने  इस वर्ष की शुरुआत में बताया था कि वह अगले वर्ष से यूरोप में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू करेगी। प्रीमियम मोटरसाइकिल का टॉप ब्रांड होने का दावा करने वाली KTM का मानना है कि यूरोप जैसे मार्केट के लिए चेतक का इलेक्ट्रिक वर्जन एक अच्छा प्रोडक्ट है। 

Bajaj Chetak Electric में 4.8kW क्षमता की मोटर लगी है, जो 16Nm का पीक टॉर्क और 6.44bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है। इसकी बदौलत चेतक 70Kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है। इस स्कूटर में 3kWh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो ईको मोड में 90Km और स्पोर्ट मोड में 85Km की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग पांच घंटे लगते हैं। इसकी चार्जिंग के लिए साधारण 5A पावर सॉकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक घंटे में 25 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक को ओला, TVS और Ather के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से टक्कर मिलती है। बजाज ऑटो ने चेतक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग 2006 में बंद कर दी थी। इसके बाद लगभग चार वर्ष पहले इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.