बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर पर इन राज्यों में मिल रहा भारी डिस्काउंट

चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर पर यह ऑफर कर्नाटक और तमिलनाडु में ही लागू है। यह डिस्काउंट स्टॉक के बचने तक ही जारी रहेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2023 12:36 IST
ख़ास बातें
  • बजाज ऑटो ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया था
  • इसे 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस पर खरीदा जा सकेगा
  • यह ऑफर कर्नाटक और तमिलनाडु में ही लागू है

इसकी सिंगल चार्ज में ARAI सर्टिफाइड रेंज 108 किलोमीटर की है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए फेस्टिव सीजन में स्पेशल प्राइस की घोषणा की है। इसे 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। हालांकि, यह ऑफर कर्नाटक और तमिलनाडु में ही लागू है। यह डिस्काउंट स्टॉक के बचने तक ही जारी रहेगा। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का FAME II सब्सिडी में बदलाव के बाद लिस्टेड प्राइस 1.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डिस्काउंट के बाद चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस Ola S1 Air, Ather 450S और TVS iQube से भी कम हो गया है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इस स्पेशल फेस्टिव प्राइस की पेशकश अन्य राज्यों में भी की जाएगी या नहीं। बजाज ऑटो ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया था। इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रेंज भी बढ़ाई गई है। कंपनी का कहना है कि उसने प्रोडक्शन में बढ़ोतरी के लिए सप्लाई चेन में भी सुधार किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे तीन नए कलर्स, Matte Coarse Grey, Matte Caribbean Blue और Satin Black में उपलब्ध कराया गया है। 

इसमें एक बड़ा LCD डिजिटल कंसोल है, प्रीमियम टू-टोन्ड सीट और स्कूटर के कलर वाले रियर व्यू मिरर्स दिए गए हैं। इसके हेडलैम्प, इंडिकेटर्स और सेंट्रल ट्रिम एलिमेंट्स की चारकोल ब्लैक फिनिश है, जिससे यह मौजूदा वर्जन से अलग दिखता है। इसकी सिंगल चार्ज में ARAI सर्टिफाइड रेंज 108 किलोमीटर की है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इसकी वास्तविक रेंज लगभग 90 किलोमीटर है। इसके बैटरी साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 2.88 kWh की है। इसमें 4.2 kW की PMS मोटर है जो 20  Nm का पीक टॉर्क देती है। 

नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बॉडी मेटल की है और इसमें चार्जर दिया गया है, जो चार घंटे में बैटरी को पूरी तरह चार्ज कर सकता है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए बजाज ऑटो ने Chetak Technology नाम से एक यूनिट बनाई थी। कंपनी की योजना Yulu के साथ मिलकर नए लो-स्पीड और मिड-स्पीड सेगमेंट के प्रोडक्ट लॉन्च करने की है। Yulu भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाती है। इसमें कुछ वर्ष पहले बजाज ऑटो ने इनवेस्टमेंट किया था। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.