Audi, Nissan और Tesla की इलेक्ट्रिक कार सर्दी में भी दे रही जबरदस्त रेंज!

Audi, Nissan और Tesla के EVs के लिए कहा गया है कि कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल नॉर्मल रेंज की 70% तक रेंज सर्दियों में भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 नवंबर 2023 09:55 IST
ख़ास बातें
  • यहां पर Audi के E-Tron मॉडल सबसे आगे निकल कर आते हैं।
  • इनकी विंटर रेंज सर्दियों में सिर्फ 16% ही कम होती है।
  • Nissan Leaf की विंटर रेंज सिर्फ 23% तक ही कम होती है।

Audi, Nissan और Tesla के EVs सर्दियों में भी बेहतर रेंज दे रहे हैं।

इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) या EVs की बिक्री में पिछले काफी समय से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। लेकिन अब चूंकि सर्दियां भी आ रही हैं तो ऐसे में यूजर इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने से पहले एक बार सोचते हैं। कारण है कि ठंडे मौसम में इलेक्ट्रिक व्हीकल की रेंज प्रभावित होती है। लेकिन नई रिपोर्ट बताती है कि अब कई दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर के EVs ठंडे वातावरण में भी रेंज के मामले में कम से कम प्रभावित होते हैं। इनमें Tesla, Audi, और Nissan के EVs के कई मॉडल्स शामिल हैं। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर Audi, Nissan और Tesla के EVs के लिए कहा गया है कि कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल नॉर्मल रेंज की 70% तक रेंज सर्दियों में भी दे सकते हैं। बैटरी हेल्थ डेटा स्टार्टअप Recurrent के अनुसार, इन कंपनियों के इेलक्ट्रिक व्हीकल की औसत विंटर रेंज नॉर्मल रेंज के 70% के करीब है। स्टार्टअप ने इसके लिए 10 हजार EV का विश्लेषण किया। यह एनालिसिस 2022-2023 की सर्दियों के बीच किया गया था। इसके आधार पर एनालिसिस में कहा गया है कि सभी इलेक्ट्रिक व्हीकलों पर मौसम का समान प्रभाव नहीं पड़ता है। यानि कि यह आवश्यक नहीं है कि सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल की रेंज सर्दियों में प्रभावित होती है। 

सर्दियों में क्यों कम हो जाती है EV रेंज? 
तो आखिर सर्दियों में ऐसा क्या होता है जिससे कि इलेक्ट्रिक व्हीकल की रेंज कम हो जाती है। रिपोर्ट कहती है कि इसके पीछे एक विज्ञान है। रेंज कम होने का कारण केमिकल साइंस से जुड़ा है। अगर बाहरी वातावरण में ठंड है तो बैटरी ऐसे में कम एनर्जी रिलीज करने लगती है। इसके साथ ही केबिन को गर्म करने में अलग से ऊर्जा की खपत बढ़ जाती है, जिससे कि रेंज काफी कम हो जाती है। इस मामले में अब कंपनियों ने हीट पंप का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है जो बैटरी और मोटर से निकली ऊर्जा का पुन: इस्तेमाल कर लेते हैं। 

यहां पर Audi के E-Tron मॉडल सबसे आगे निकल कर आते हैं। इनकी विंटर रेंज सर्दियों में सिर्फ 16% ही कम होती है। इन इलेक्ट्रिक व्हीकलों में लगे हीट पंप बैटरी और मोटर से निकली ऊर्जा को 3KW तक इस्तेमाल कर लेते हैं और बर्बाद होने से बचा लेते हैं। इसी तरह Nissan Leaf के बारे में भी कहा गया है कि इसकी विंटर रेंज सिर्फ 23% तक ही कम होती है। Tesla के Model 3, Model Y, और Model X के लिए कहा गया है कि ये केवल 24% रेंज ही सर्दियों में खोते हैं। टेस्ला ने 2021 में हीट पंप को अपने EVs में लगाना शुरू कर दिया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  3. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  4. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  5. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  6. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
  9. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट पुलिसवाले की गई नौकरी, डिपार्टमेंट ने 1 साल से पहले ही दिखा दिया बाहर का रास्ता
  2. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  3. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. JBL Live 780NC और 680NC हेडफोन स्पैटियल ऑडियो के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  8. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  9. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.