• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ather Service Carnival: 17 नवंबर तक Ather ई स्कूटर की सर्विस पर मिल रहे हैं धमाकेदार बेनिफिट्स

Ather Service Carnival: 17 नवंबर तक Ather ई-स्कूटर की सर्विस पर मिल रहे हैं धमाकेदार बेनिफिट्स

इस दौरान स्पेयर पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की छूट भी ऑफर की जा रही है। 17 नवंबर तक बताए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स की सर्विस पर लगने वाले लेबर चार्ज पर भी 10 प्रतिशत की कटौती की गई है।

Ather Service Carnival: 17 नवंबर तक Ather ई-स्कूटर की सर्विस पर मिल रहे हैं धमाकेदार बेनिफिट्स

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • कंपनी 11 नवंबर से 17 नवंबर के बीच "एथर सर्विस कार्निवल" चला रही है
  • Ather Rizta और 450 की सर्विस करवाने वाले यूजर्स को मिलेंगे कई बेनिफिट्स
  • फ्री हेल्थ चेक्स, स्पेयर पार्ट्स, लेबर चार्ज और पॉलिशिंग पर मिलेगी छूट
विज्ञापन
Ather Energy ने अपने ई-स्कूटर यूजर्स के लिए सर्विस कार्निवल शुरू किया है। सीमित समय के लिए कंपनी यूजर्स को उनके Ather ई-स्कूटर पर सर्विस के कई बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। ऑफर Ather Rizta और 450 के लिए है, जिसमें कुछ दिनों के लिए कंपनी इन ई-स्कूटर की सर्विस पर स्टैंडर्ड 15-पॉइंट हेल्थ चेक, स्पेयर पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की छूट, लेबर चार्ज पर 10 प्रतिशत की छूट जैसे बेनिफिट्स दे रही है। इस कैंपेन को 11 नवंबर से शुरू किया जा चुका है। नीचे हम Ather Service Carnival कैंपेन के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

Ather Energy ने कम्युनिटी पोस्ट के जरिए बताया कि कंपनी 11 नवंबर से 17 नवंबर के बीच "एथर सर्विस कार्निवल" चला रही है। कंपनी पहले भी इस कैंपेन को पेश कर चुकी है, जिसमें ई-स्कूटर यूजर्स को सर्विस करवाने पर कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दिए जाते हैं। नए कैंपेन में बताई गई समयसीमा के भीतर Ather Rizta और 450 की सर्विस करवाने वाले यूजर्स को 150 से अधिक सर्विस सेंटरों पर फ्री स्टैंडर्ड 15-पॉइंट हेल्थ चेक्स की पेशकश की जा रही है।

इतना ही नहीं, स्पेयर पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की छूट भी ऑफर की जा रही है। 17 नवंबर तक बताए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स की सर्विस पर लगने वाले लेबर चार्ज पर भी 10 प्रतिशत की कटौती की गई है। इसके अलावा, ब्रांड इन ई-स्कूटर की पॉलिश पर 15 प्रतिशत की छूट भी ऑफर कर रही है। यह आखिरी बेनिफिट पिछले कैंपेन में उपलब्ध नहीं था।

बता दें कि इसी साल अक्टूबर में Ather Energy ने तीन Ather Care सर्विस प्लान पेश किए थे, जो वर्तमान में केवल Ather 450 रेंज के लिए उपलब्ध हैं। इनमें तीन सर्विस प्लान हैं, जो अलग-अलग कीमतों पर विभिन्न बेनिफिट्स लेकर आते हैं। Ather Care, Ather Care Plus और Ather Care Max के नाम से लॉन्च किए गए इन प्लान की कीमत 1,130 रुपये से 2,400 रुपये के बीच है। सभी Ather Care सर्विस प्लान 1 वर्ष या 10,000 किलोमीटर की अवधि (जो भी पहले हो) को कवर करते हैं। 

वहीं, एक अन्य खबर में बता दें कि Ather Energy ने अक्टूबर महीने में अपनी सबसे अधिक मंथली सेल्स की है। कंपनी की रिटेल सेल्स 20,000 यूनिट्स से अधिक की रही। Ather ने सितंबर में लगभग 12,828 यूनिट्स बेची थी। इस मार्केट में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 14.3 प्रतिशत हो गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ather Energy, Ather Service Carnival, Ather Rizta, Ather 450
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »