• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Electric Scooter Price Hike: Bajaj, TVS, Ather और Hero Vida के ई स्कूटर हुए महंगे, 15 अप्रैल से Ola भी बढ़ाएगा कीमत

Electric Scooter Price Hike: Bajaj, TVS, Ather और Hero Vida के ई-स्कूटर हुए महंगे, 15 अप्रैल से Ola भी बढ़ाएगा कीमत

Hero Vida V1 Pro की शुरुआत में कीमत 1.46 लाख रुपये थी, जो अब 4,000 रुपये बढ़कर 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है, जबकि V1 Plus की नई कीमत 5,000 रुपये बढ़कर 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।

Electric Scooter Price Hike: Bajaj, TVS, Ather और Hero Vida के ई-स्कूटर हुए महंगे, 15 अप्रैल से Ola भी बढ़ाएगा कीमत

Bajaj, TVS, Ather और Vida ने इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी की

ख़ास बातें
  • सबसे ज्यादा प्राइस हाइक Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में हुआ है
  • Hero Vida, Bajaj Chetak और iQube सीरीज की कीमतें भी बढ़ी
  • Ola ग्राहक 15 अप्रैल तक ई-स्कूटर को पुरानी कीमतों में खरीद सकेंगे
विज्ञापन
भारत में कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में 1 अप्रैल से बढ़ोतरी हुई हैं। कीमत में बढ़ोतरी भारत सरकार द्वारा पेश की गई एक नई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) के मद्देनजर है। बता दें कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पेश की गई FAME II सब्सिडी पॉलिसी केवल 31 मार्च 2024 तक उपलब्ध थी, जिसके बाद नई पॉलिसी को पेश किया गया। हालांकि, FAME II की तुलना में नई पॉलिसी निर्माताओं को ज्यादा बेनिफिट्स नहीं देती है। FAME II के विपरीत, नई EMP योजना के तहत सब्सिडी की सीमा 10,000 रुपये प्रति इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो FAME II योजना के तहत दी गई पेशकश से काफी कम है। 

यही कारण है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माताओं, जैसे कि Bajaj, TVS, Ather और Vida ने 1 अप्रैल से ही अपने इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी थी। हालांकि Ola Electric ग्राहक सोमवार, 15 अप्रैल 2024 तक कंपनी के ई-स्कूटर को पुरानी कीमतों में खरीद सकेंगे।

Bajaj Auto के पास फिलहाल केवल Chetak EV है, जो अर्बन और प्रीमियम, दो वेरिएंट्स में आता है। Urbane की कीमत में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद ई-स्कूटर अब 1.15 लाख रुपये से बढ़कर 1,23,319 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में बेचा जा रहा है। वहीं, Premium वेरिएंट की कीमत 12,000 रुपये बढ़कर 1,47,243 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है।

वहीं, TVS iQube और iQube S की कीमतों में क्रमशः 3,000 रुपये और 6,000 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। नई कीमतें अब 1,46,628 रुपये और 1,56,628 रुपये (दोनों एक्स-शोरूम, कर्नाटक) हैं।

Hero Vida V1 Pro की शुरुआत में कीमत 1.46 लाख रुपये थी, जो अब 4,000 रुपये बढ़कर 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है, जबकि V1 Plus की नई कीमत 5,000 रुपये बढ़कर 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।

नोट:- EMPS के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के हिसाब से स्टेट सब्सिडी अलग हैं। कुछ राज्यों में राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है, जबकि कुछ राज्यों में स्टेट सब्सिडी उपलब्ध नहीं है।

Ather Energy ने अपने 450S मॉडल की कीमत को 1.10 लाख रुपये से 16,000 रुपये बढ़ाकर 1.26 लाख रुपये कर दिया गया है। यह पूरे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में सबसे अधिक प्राइस हाइक है। Ather 450X (2.9 kWh) की कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद कीमत 1.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। 450X (3.7kWh) की कीमत 10,000 रुपये से बढ़कर 1.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। Ather लाइनअप की नई कीमतों में EMPS सब्सिडी और चार्जर शामिल हैं। राज्यों के हिसाब से सब्सिडी अलग से जोड़ी जाएंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  2. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  3. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  4. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  5. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  6. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »