Acer ebii e-bike Price: 112Km रेंज वाली ebii ई-बाइक इस कीमत में सितंबर से होगी उपलब्ध

Acer ebii का वजन 35 पाउंड (करीब 16 किलो) है।

Acer ebii e-bike Price: 112Km रेंज वाली ebii ई-बाइक इस कीमत में सितंबर से होगी उपलब्ध

Photo Credit: Acer

Acer ने ebii इलेक्ट्रिक बाइक को मार्च में पेश किया था।

ख़ास बातें
  • Acer ने अपनी ईबी इलेक्ट्रिक बाइक का प्राइस घोषित कर दिया है।
  • कंपनी ने इसके सितंबर में उपलब्ध होने की बात कही है।
  • यह सिंगल चार्ज में 112 किलोमीटर तक जा सकती है।
विज्ञापन
Acer ने ebii इलेक्ट्रिक बाइक को कुछ हफ्ते पहले ही पेश किया था। यह बाइक एक हल्के वजन वाली इलेक्ट्रिक बाइसाइकल है जो सिंगल चार्ज में 112 किलोमीटर की रेंज दे सकती है, जैसा कि कंपनी की ओर से कहा गया है। मार्च में पेश की गई इस बाइक के लिए अब Acer ने इसके प्राइसिंग डिटेल्स भी जारी कर दिए हैं। देखने में शानदार और क्लासी डिजाइन के साथ आने वाली ये इलेक्ट्रिक बाइक कई आकर्षक फीचर्स के साथ आती है। आइए इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं। 
 

Acer ebii electric bike price, availability

Acer ने अपनी ईबी इलेक्ट्रिक बाइक का प्राइस घोषित कर दिया है। कंपनी ने इसके यूरोप क्षेत्र के प्राइस डिटेल्स शेयर किए हैं। जिसके अनुसार इसकी कीमत €1,999 (लगभग 1,81000 रुपये) बताई गई है। कंपनी ने इसके सितंबर में उपलब्ध होने की बात कही है, जो कि यूरोप में खरीदी जा सकेगी। अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में एसर की ओर से अभी जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Acer ebii electric bike range, features

Acer ebii की रेंज की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 112 किलोमीटर तक जा सकती है। कंपनी ने इसे खासतौर पर शहरी सड़कों पर दौड़ने के लिए डिजाइन किया है। इसका डिजाइन काफी आकर्षक और मॉडर्न लुक के साथ आता है। इसमें AI फीचर्स मौजूद हैं जिससे यह राइडर की जरूरत को भी जान सकती है, और उसी के अनुसार राइड कस्टमाइज कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में ऑटोमेटिक गियर सिस्टम मौजूद है जिससे राइडिंग अधिक आसान हो जाती है। 
 
mqf9i9ig
Photo Credit: Acer
Acer ebii का वजन 35 पाउंड (करीब 16 किलो) है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 20 मील प्रति घंटा (करीब 32 किमी प्रति घंटा) है और कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 70 मील (लगभग 112 किलोमीटर) चल सकती है। बाइक को 2.5 घंटे के अंदर फुल चार्ज किया जा सकता है और दिलचस्प बात यह है कि पावर एडेप्टर का इस्तेमाल आपके लैपटॉप या फोन को चार्ज करने के लिए भी किया जा सकता है।

ebii के लिए कंपनी ने एक खास ebiiGO ऐप भी तैयार किया है, जो राइडर को बैटरी उपयोग की जानकारी, बेहतर रूट का सुझाव और स्पीड चेक आदि जैसी डिटेल्स देता है। ऐप के जरिए ई-बाइक को लॉक और अनलॉक भी किया जा सकता है। अगर ई-बाइक के साथ पेयर किया गया स्मार्टफोन बाइक के पास नहीं होगा तो बाइक अपने आप लॉक भी हो सकती है। ebii एंटी-थेफ्ट अलार्म से लैस आती है, जो सुरक्षा की एक एक्स्ट्रा लेयर है। ebii के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें टकराव का पता लगाने वाले सेंसर और एयरलेस टायर्स शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »