• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • FUELL Fluid 2 Electric Bike Launched: सिंगल चार्ज में 326Km रेंज के साथ दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत

FUELL Fluid 2 Electric Bike Launched: सिंगल चार्ज में 326Km रेंज के साथ दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत

FUELL Fluid 2 और 3 इलेक्ट्रिक बाइक्स को कंपनी ने कई कलर ऑप्शंस में पेश किया है।

FUELL Fluid 2 Electric Bike Launched: सिंगल चार्ज में 326Km रेंज के साथ दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Fuell

FUELL Fluid 2 और 3 इलेक्ट्रिक बाइक्स को कंपनी ने कई कलर ऑप्शंस में पेश किया है।

ख़ास बातें
  • इनमें गेट्स कार्बन बेल्ट का इस्तेमाल किया गया है।
  • । इन्हें फिलहाल अमेरिका और यूरोप में उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इनकी डिलीवरी जुलाई से शुरू होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
FUELL की ओर से लेटेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक Fluid-2 और Fluid-3 को लॉन्च किया गया है। इनकी खास बात इनकी रेंज है। कंपनी का कहना है कि टॉप मॉडल ई-बाइक 362km की रेंज तक जा सकती है जो कि ईलेक्ट्रिक बाइसाइकिल में अब तक की सबसे बड़ी रेंज बताई जा रही है। इनमें 7 स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स मिलता है। इनकी कीमत और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

FUELL Fluid 2, Fluid 3 Electric Bike price

FUELL Fluid 2 और 3 इलेक्ट्रिक बाइक्स को कंपनी ने कई कलर ऑप्शंस में पेश किया है। इसके Fluid 2 और 2S की कीमत 3999 डॉलर (लगभग 3,27,000 रुपये) बताई गई है। जबकि Fluid 3 और 3S की कीमत 3699 डॉलर (लगभग 3,02,000 रुपये) बताई गई है। बाइक का यह प्राइस IndIegogo के लिए बताया गया है। इन्हें फिलहाल अमेरिका और यूरोप में उपलब्ध करवाया जाएगा। इनकी डिलीवरी जुलाई से शुरू होने की बात कही गई है। 
 

FUELL Fluid 2, Fluid 3 Electric Bike range, features

FUELL Fluid 2, Fluid 3 बाइक के फीचर्स लगभग एक समान हैं लेकिन कहीं कहीं पर इनमें अंतर देखने को मिलता है। Fluid 3 में 177km की रेंज बताई गई है जबकि Fluid 3S में 326km की रेंज बताई गई है। लेकिन यह दो बैटरी के साथ संभव बताई गई है। Fluid-3 ई बाइक में सिंगल 1,000 W की 51.8V बैटरी दी गई है। बाइक्स में एल्यूमीनियम के फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। दोनों ही मॉडल्स में Tektro के हाइड्रॉलिक ब्रेक्स दिए गए हैं। इसमें गेट्स कार्बन बेल्ट का इस्तेमाल किया गया है जिसके बारे में कहा गया है कि यह किसी तरह का मेंटेनेंस भी नहीं मांगती है। 

अन्य फीचर्स की बात करें तो इनमें ऐप सपोर्ट भी दिया गया है। कंपेनियन ऐप में यूजर को कई तरह के नोटिफिकेशन मिल जाते हैं। जिसमें कि बाइक के सिस्टम में कुछ गड़बड़ी आने का नोटिफिकेशन फीचर भी शामिल है। इसके अलावा यूजर अपनी बाइक को इसकी मदद से लोकेट भी कर सकता है। रिमोट तरीके से बाइक को लॉक या अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा, राइडिंग डेटा और यूसेज आदि के बारे में भी डेटा मिलता है। 

इनकी टॉप स्पीड की बात करें तो Fluid-2/Fluid-3 में 25km/h की स्पीड दी गई है। जबकि 2S और 3S मॉडल्स में 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड दी गई है। यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि इनके S वेरिएंट्स में स्पीड भी ज्यादा दी गई है और रेंज भी ज्यादा दी गई है। इनके लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता भी हो सकती है, ऐसा कहा गया है। इसके अलावा इंश्योरेंस आदि की भी जरूरत पड़ सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »