AH-64E Apache : 6 सबसे घातक अमेरिकी हेलीकॉप्‍टर आ रहे भारत, जानें इनके बारे में

What is AH64E Apache : इनका निर्माण काफी वक्‍त से अमेरिका के एरिजोना में बोइंग (Boeing) की फैसिलिटी में हो रहा है।

AH-64E Apache : 6 सबसे घातक अमेरिकी हेलीकॉप्‍टर आ रहे भारत, जानें इनके बारे में

Photo Credit: boeing

AH-64E Apache को दुनिया का सबसे एडवांस्‍ड मल्‍टी कॉम्‍बैट हेलीकॉप्‍टर माना जाता है।

ख़ास बातें
  • AH-64E अपाचे हेलीकॉप्‍टर आ रहे भारत
  • इन्‍हें दुनिया के एडवांस्‍ड हेलीकॉप्‍टर में गिना जाता है
  • बोइंग तैयार कर रही है हेलीकॉप्‍टर
विज्ञापन
What is Apache Helicopter : भारतीय सेना की ताकत और बढ़ने वाली है। अमेरिका के एडवांस्‍ड अपाचे हेलीकॉप्‍टर (Apache Helicopter) की नई खेप इस महीने देश में आ सकती है। 6 नए अपाचे हेलीकॉप्‍टर्स की डिलीवरी की जाएगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इनका निर्माण काफी वक्‍त से अमेरिका के एरिजोना में बोइंग (Boeing) की फैसिलिटी में हो रहा है। कंपनी भारत को कुल 6 AH-64E अपाचे हेलीकॉप्‍टर भेजेगी। कितने एडवांस्‍ड और घातक हैं AH-64E Apache हेलीकॉप्‍टर? आइए जानते हैं।   
 

AH-64E Apache की खूबियां 

इसे दुनिया का सबसे एडवांस्‍ड मल्‍टी कॉम्‍बैट हेलीकॉप्‍टर माना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें मिसाइलें लगाकर एक मिनट में 128 टार्गेट्स पर फायर किया जा सकता है। ये हेलीकॉप्‍टर अपने साथ बड़ी संख्‍या में हथ‍ियार भी ले जा सकता है। यह रात में भी उड़ान भर सकते हैं। इनमें लगा नाइट विजन सिस्‍टम रात में दुश्‍मन को ढेर कर सकता है। 

बोइंग इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, इंडियन एयरफोर्स के पास 22 AH-64E अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों का बेड़ा है। साल 2020 में बोइंग ने भारतीय सेना के लिए 6 और अपाचे हेलीकॉप्टर तैयार करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

स्‍पेक्‍स‍िफ‍िकेशंस की बात करें तो AH-64E Apache की क्रू कैपिसटी 2 लोगों की है। इसकी लंबाई 14.68 मीटर और ऊंचाई 4.72 m मीटर है। इसके रोटर का डायामीटर 14.63 m मीटर है। यह 10,432 किलो तक भार को उठाकर उड़ सकता है। यह 279 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्‍यादा की स्‍पीड से उड़ सकता है। 20 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। 

बता दें कि भारत को जो 6 नए अपाचे हेलीकॉप्‍टर मिलने वाले हैं उन्‍हें पश्चिमी रेगिस्‍तान के इलाके में राजस्‍थान में तैनात किया जाएगा। बोइंग से सबसे पहले साल 2020 में इंडियन एयरफोर्स को AH-64E अपाचे हेलीकॉप्‍टर डिलिवर किए थे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »