Cryptocurrency में पेमेंट करके खरीद सकेंगे प्रॉपर्टी, जानें किस देश में शुरू हुई सर्विस

बिटकॉइन (Bitcoin) और ईथर (Ether) को पेमेंट मोड के तौर पर स्‍वीकार किया गया है।

Cryptocurrency में पेमेंट करके खरीद सकेंगे प्रॉपर्टी, जानें किस देश में शुरू हुई सर्विस

कंपनी का मकसद ग्राहकों के लिए पेमेंट के ज्‍यादा ऑप्‍शन जोड़ना और रियल एस्‍टेट के भविष्य में आने वाले क्रांतिकारी बदलावों में सबसे आगे रहना है।

ख़ास बातें
  • UAE में क्रिप्‍टो पेमेंट के जरिए भी प्रॉपर्टी खरीदी जा सकेगी
  • रियल एस्टेट डेवलपर ‘डैमैक प्रॉपर्टीज’ ने यह ऐलान किया है
  • बिटकॉइन और ईथर को पेमेंट मोड के तौर पर स्‍वीकार किया जाएगा
विज्ञापन
यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के कुछ हिस्सों में क्रिप्टो कल्‍चर का विस्‍तार होता हुआ दिखाई दे रहा है।  अब दुबई स्थित रियल एस्टेट डेवलपर ‘डैमैक प्रॉपर्टीज' (Damac Properties) ने क्रिप्टोकरेंसी के रूप में पेमेंट स्वीकार करने का फैसला लिया है। बिटकॉइन (Bitcoin) और ईथर (Ether) को पेमेंट मोड के तौर पर स्‍वीकार किया गया है। इसका मतलब है कि अब UAE में क्रिप्‍टो पेमेंट के जरिए भी प्रॉपर्टी खरीदी जा सकेगी। कंपनी का मकसद ग्राहकों के लिए पेमेंट के ज्‍यादा ऑप्‍शन जोड़ना और रियल एस्‍टेट के भविष्य में आने वाले क्रांतिकारी बदलावों में सबसे आगे रहना है।

डैमैक प्रॉपर्टीज में ऑपरेशंस के जीएम अली सजवानी ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी रखने वाले कस्‍टमर्स की ओर यह कदम नई पीढ़ियों के लिए नई अर्थव्यवस्था में तेजी लाने और हमारे उद्योग के फ्यूचर के लिए एक पहल है। कंपनी ने अपने इस ऐलान को ट्विटर पर भी शेयर किया है। सजवानी ने बाकी ग्‍लोबल बिजनेसेज से भी उनकी सर्विसेज में क्रिप्टो ट्रांजेक्शनल मोड को शामिल करने का अनुरोध किया है। 
उन्होंने कहा कि हमारे जैसे ग्‍लोबल बिजनेसेज के लिए बदलावों के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। ग्राहकों के लिए एक और ट्रांजेक्शनल मोड की पेशकश करना रोमांचक है। क्रिप्‍टोकरेंसी की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच दुबई खुद को इसे सेक्‍टर में आगे रखना चाहता है। ग्‍लोबल क्रिप्‍टो हब बनने के लिए उसने अपनी रफ्तार तेज कर दी है। मार्च महीने में यूनाइटेड अरब अमीरात के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने क्रिप्टो स्पेस क्षेत्र के लिए एक इंडिपेंडेंट बॉडी की स्थापना करते हुए नए कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। 

कानून के सामने आने के बाद दुबई के एक स्कूल ने ऐलान किया कि वह बिटकॉइन और ईथर को ट्यूशन के लिए पेमेंट के रूप में स्वीकार करने पर विचार कर रहा है। मिडिल ईस्‍ट के देशों में किसी स्‍कूल की ओर से यह पहली पहल है। Binance, Bybit और Crypto.Com जैसी क्रिप्टो कंपनियों ने दुबई में अपने ऑफ‍िस सेटअप करना शुरू कर दिया है। 

पिछले साल दिसंबर में दुबई मीडिया ऑफ‍िस ने ऐलान किया था कि दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (DWTC) वर्चुअल असेट्स के लिए एक क्रिप्‍टो जोन बन जाएगा। बहरहाल, दुबई की अथॉरिटीज क्रिप्‍टोकरेंसी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी को कंट्रोल करने पर भी काम कर रही हैं। इसके तहत निवेशकों की सुरक्षा के लिए कड़े मानकों को लागू करने, मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने वाले प्रावधानों को लागू करने पर काम चल रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »