अमेरिका के 2 राज्य कर रहे Bitcoin में टैक्स पेमेंट लेने की तैयारी

Colorado और Utah में रेवेन्यू डिपार्टमेंट्स ने Bitcoin और Ethereum जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में टैक्स का भुगतान करने की सुविधा देने का फैसला किया है

अमेरिका के 2 राज्य कर रहे Bitcoin में टैक्स पेमेंट लेने की तैयारी

सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की वैल्यू में नवंबर के बाद से लगभग 70 प्रतिशत की कमी हुई है

ख़ास बातें
  • इसके लिए इन राज्यों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है
  • कुछ अन्य राज्यों ने भी क्रिप्टोकरेंसी में टैक्स लेने पर विचार किया था
  • क्रिप्टो मार्केट की गिरावट से अधिकतर राज्यों ने इससे कदम खींच लिए हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के कारण इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों और इनवेस्टर्स को नुकसान हुआ है। हालांकि, अमेरिका के दो राज्य क्रिप्टोकरेंसी में टैक्स लेने की योजना पर आगे बढ़ रहे हैं। Colorado और Utah में रेवेन्यू डिपार्टमेंट्स ने लोगों और फर्मों को Bitcoin और Ethereum जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में टैक्स का भुगतान करने की सुविधा देने का फैसला किया है। हालांकि, इसके लिए इन राज्यों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

क्रिप्टोकरेंसीज में बिकवाली होने से ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 3 लाख करोड़ डॉलर के हाई लेवल से घटकर 1 लाख करोड़ डॉलर से कम हो गई है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की वैल्यू में नवंबर के बाद से लगभग 70 प्रतिशत की कमी हुई है। बिटकॉइन का प्राइस 69,000 डॉलर के हाई से घटकर 20,000 डॉलर से कुछ अधिक पर है। Colorado और Utah के बाद कुछ अन्य राज्यों ने भी क्रिप्टोकरेंसी में टैक्स लेने पर विचार किया था। हालांकि, रेगुलेटर्स की चेतावनी और क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के कारण इनमें से अधिकतर राज्यों ने इससे कदम पीछे खींच लिए हैं। 

ड्यूक यूनिवर्सिटी के ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट्स सेंटर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर Lee Reiners ने कहा, "क्रिप्टो से जुड़ी किसी भी चीज का आकर्षक कम हो गया है क्योंकि मार्केट में पिछले कुछ महीनों से वोलैटिलिटी बहुत अधिक है। अगर राज्य क्रिप्टोकरेंसीज में टैक्स की पेमेंट लेते हैं तो इसका कोई वित्तीय फायदा नहीं होगा।" बड़ी क्रिप्टो लेंडिंग फर्मों में शामिल Celsius Network ने पिछले महीने ट्रांजैक्शंस पर रोक लगा दी थी। कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर Omid Malekan का कहना है, "Celsius Network जल्द दिवालिया होने जा रही है।" AFP की रिपोर्ट के अनुसार, CoinFlex और Babel Finance जैसी कुछ अन्य क्रिप्टो लेंडिंग फर्मों ने भी विड्रॉल को रोक दिया है। इन फर्मों ने क्लाइंट्स को क्रिप्टोकरेंसीज डिपॉजिट करने और उस पर इंटरेस्ट प्राप्त करने या कोलेट्रल के तौर पर रखकर उधार लेने की सुविधा दी थी। इन फर्मों के बहुत से क्लाइंट्स को ट्रांजैक्शंस पर रोक लगने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इस सेगमेंट की बहुत सी फर्में कॉस्ट घटाने के लिए अपनी वर्कफोर्स में कटौती कर रही हैं। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase ने भी हाल ही में अपनी वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाने का फैसला किया था। अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म का कहना है कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tax, Crypto, Selling, Bitcoin, Market, Regulators, Payment, Ethereum, America
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »