अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी Salesforce ने लॉन्च किया NFT प्लेटफॉर्म

Salesforce की योजना इस प्लेटफॉर्म को एनर्जी एफिशिएंट बनाने की है और इस पर केवल प्रूफ-ऑफ-स्टेक ब्लॉकचेन्स पर बने NFT को ही सपोर्ट दिया जाएगा

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 13 जून 2022 09:25 IST
ख़ास बातें
  • Salesforce की योजना इस प्लेटफॉर्म को एनर्जी एफिशिएंट बनाने की है
  • मेटावर्स इंडस्ट्री के बढ़ने के साथ ही NFT की सेल्स में भी तेजी आ रही है
  • कुछ नए मार्केटप्लेस साथ NFT की सेल्स में कॉम्पिटिशन बढ़ा है

इस पर केवल प्रूफ-ऑफ-स्टेक ब्लॉकचेन्स पर बने NFT को ही सपोर्ट दिया जाएगा

पिछले कुछ महीनों में नॉन-फंजिबल टोकन ( NFT) सेगमेंट में उतरने वाली कंपनियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसी कड़ी में अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी Salesforce ने अपने NFT के लॉन्च के साथ Web3 में शुरुआत की है। 'NFT Cloud' कहे जा रहे इस प्लेटफॉर्म पर लोग NFT को बनाने के साथ ही ट्रेड भी कर सकेंगे। मेटावर्स इंडस्ट्री के बढ़ने के साथ ही NFT की सेल्स में भी तेजी आ रही है।

NFT Cloud के जरिए डेटा, कम्युनिटीज और वॉलेट को लिंक किया जा सकेगा। Salesforce की वेबसाइट पर इस NFT प्लेटफॉर्म के बारे में बताया गया है, "इससे नई कम्युनिटीज को इंटीग्रेटेड डेटा के साथ अनूठे तरीके से जोड़ा जा सकेगा। इस पर NFT को बनाया और बेचा जा सकेगा। एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म के साथ स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स का इस्तेमाल हो सकेगा।" Salesforce की योजना इस प्लेटफॉर्म को एनर्जी एफिशिएंट बनाने की है और इस पर केवल प्रूफ-ऑफ-स्टेक ब्लॉकचेन्स पर बने NFT को ही सपोर्ट दिया जाएगा। NFT को सपोर्ट देने वाली लोकप्रिय PoS ब्लॉकचेन्स में Solana और  Polygon शामिल हैं। 
Advertisement

हाल के महीनों में कुछ मार्केटप्लेस के लॉन्च के साथ NFT की सेल्स में कॉम्पिटिशन बढ़ा है। इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च हुए LooksRare मार्केटप्लेस ने केवल तीन दिनों में 39.4 करोड़ डॉलर की सेल्स हासिल की थी। पिछले वर्ष NFT की सेल्स बढ़कर लगभग 25 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता।

इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन मामलों से इस सेगमेंट में ट्रेडिंग को लेकर आशंका बढ़ी है। NFT की लोकप्रियता में भी बढ़ोतरी हो रही है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Blockchain, NFT, Sales, America, Energy, Marketplace
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  4. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  5. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  6. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  7. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  8. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  9. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  10. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.