अमेरिका में क्रिप्टोकरंसी पर जारी हो सकता है एग्जिक्यूटिव ऑर्डर

इस महीने की शुरुआत में Forbes ने रिपोर्ट दी थी कि बाइडेन सरकार अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे क्रिप्टो सेगमेंट में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 28 जनवरी 2022 19:11 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में क्रिप्टोकरंसीज से पेमेंट का चलन बढ़ा है
  • भारत में भी क्रिप्टोकरंसीज को रेगुलेट करने के लिए एक बिल लाया जा सकता है
  • बिटकॉइन माइनिंग पर चीन ने पिछले वर्ष रोक लगाई थी

यह ऑर्डर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेशनल सिक्योरिटी मेमोरेंडम का हिस्सा होने की संभावना है

क्रिप्टोकरंसी सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और कई देशों की सरकारें इसे रेगुलेट करना चाहती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका में क्रिप्टोकरंसीज को लेकर जल्द एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पास हो सकता है। यह ऑर्डर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेशनल सिक्योरिटी मेमोरेंडम का हिस्सा होने की संभावना है। 

व्हाइट हाउस के एक अज्ञात सूत्र के हवाले से Barron's की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी एंटिटीज को क्रिप्टोकरंसीज के साथ ही स्टेबलकॉइन्स और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की स्टडी करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। ऐसी अटकल है कि क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ा एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर जारी किया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में Forbes ने रिपोर्ट दी थी कि बाइडेन सरकार अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे क्रिप्टो सेगमेंट में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। अमेरिका में क्रिप्टोकरंसीज से पेमेंट का चलन बढ़ा है। इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला, मूवी थिएटर चेन AMC Theatres जैसे कुछ बड़े ब्रांड्स ने पेमेंट के लिए क्रिप्टोकरंसीज को स्वीकार करना शुरू कर दिया है।

अमेरिका के अलावा कुछ अन्य देश भी क्रिप्टोकरंसीज की ट्रेडिंग पर टैक्स लगाने और इस सेगमेंट को रेगुलेट करने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। भारत में भी क्रिप्टोकरंसीज को रेगुलेट करने के लिए एक बिल लाया जा सकता है। हालांकि, स्वदेशी जागरण मंच जैसे कुछ संगठनों ने क्रिप्टोकरंसीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इनका कहना है कि क्रिप्टोकरंसीज से गैर कानूनी गतिविधियों के बढ़ने की आशंका है। बिटकॉइन माइनिंग पर चीन ने पिछले वर्ष रोक लगाई थी। यूरोप के देश कोसोवो ने बिटकॉइन माइनिंग पर प्रतिबंध लगाया दिया है। इसका कारण बिटकॉइन माइनिंग से हो रही इलेक्ट्रिसिटी की कमी है। ईरान ने भी इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत के कारण हाल ही में बिटकॉइन माइनिंग पर तीन महीने की अस्थायी रोक लगाई थी। कुछ अन्य देश भी बिटकॉइन माइनिंग से इलेक्ट्रिसिटी की खपत बढ़ने की मुश्किल का सामना कर रहे हैं।

क्रिप्टो माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होने के साथ ही क्रिप्टोकरंसीज से सेंट्रल बैंकों का फाइनेंशियल सिस्टम पर नियंत्रण कमजोर होने जैसी आशंकाएं भी हैं। पिछले वर्ष ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट का कैपिटलाइजेशन लगभग 3 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 2,15,66720 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में इस मार्केट में काफी गिरावट आई है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Tesla, America, Trading, Regulation, China
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  3. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  4. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  5. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  6. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  7. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  8. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  9. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  10. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.