अमेरिका में चल रही Bitcoin की ऑनलाइन नीलामी, लगभग 2.25 करोड़ रुपये के हैं कॉइन

अमेरिकी सरकार की GSA Auctions फिलहाल ऑनलाइन बिटकॉ़इन ऑक्शन को होस्ट कर रही है। इसे "फॉल फॉर क्रिप्टोकरेंसी" का नाम दिया गया है।

अमेरिका में चल रही Bitcoin की ऑनलाइन नीलामी, लगभग 2.25 करोड़ रुपये के हैं कॉइन

खबर ने अमेरिका में बिटकॉइन फैन्स के बीच प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ख़ास बातें
  • GSA आमतौर पर बिटकॉइन टोकन को रियायती कीमतों पर बेचता है।
  • बिटकॉइन का मौजूदा ट्रेडिंग प्राइस 63,925 डॉलर (लगभग 48 लाख रुपये) है।
  • अप्रैल में GSA ने लगभग 4 करोड़ रुपये कीमत के लगभग 10 बिटकॉइन बेचे।
विज्ञापन
अमेरिकी सरकार की GSA Auctions फिलहाल ऑनलाइन बिटकॉ़इन ऑक्शन को होस्ट कर रही है। इसे "फॉल फॉर क्रिप्टोकरेंसी" का नाम दिया गया है। इस इवेंट में फेडरेल अमेरिकी सरकार बिटकॉइन के मौजूदा ट्रेडिंग प्राइस 63,925 डॉलर (लगभग 48 लाख रुपये) के हिसाब से 300,000 डॉलर से अधिक की राशि के 4.94 बिटकॉइन टोकनों की नीलामी कर रही है। GSA Auctions अमेरिका के General Service Administration (GSA) की एक सर्विस है जो संघ में रखे गए सरप्लस एसेट्स को निपटाने के लिए जिम्मेदार है। यह ऑनलाइन नीलामी मंगलवार 26 सितंबर से शुरू हुई है और गुरुवार 28 अक्टूबर को समाप्त होगी।

GSA Auctions ने इस इवेंट की डीटेल्स अपने क्षेत्रीय ट्विटर हैंडलों पर भी पोस्ट की हुई हैं। GSA आमतौर पर बिटकॉइन टोकन को रियायती कीमतों पर बेचता है। उदाहरण के लिए अप्रैल में इसने 520,000 डॉलर (लगभग 4 करोड़ रुपये) कीमत के लगभग 10 बिटकॉइन टोकन बेचे जो उस समय 6 प्रतिशत कम कीमत पर थे। Bitcoin Magazine की एक रिपोर्ट के अनुसार यह राशि उस समय 487,000 डॉलर (लगभग 3.6 करोड़ रुपये) थी। 

हालांकि, इस लेटेस्ट इवेंट के बारे में आई इस खबर ने अमेरिका में बिटकॉइन फैन्स के बीच प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ा दी है जिनमें से कुछ ने Twitter पर भी इसके बारे में जिक्र किया है। Bitcoin Magazine की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मामूली डिस्काउंट के लिए खरीदार अमेरिका सरकार के Know-Your-Customer (KYC) प्रोटोकॉल के तहत अपने पर्सनल डीटेल्स को ट्रेड कर रहे हैं।  इन सबके बावजूद इन बिटकॉइन टोकनों की नीलामी अमेरिका और दुनिया के कई अन्य हिस्सों में क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते क्रेज के बीच की जाएगी।

उदाहरण के लिए, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एंड्रयू यांग ने हाल ही में देश में क्रिप्टोकरेंसी रेगुलेशन के लिए एक नई राजनीतिक पहल शुरू की। पिछले हफ्ते, अमेरिकी रिटेल दिग्गज वॉलमार्ट ने अमेरिका में स्थित अपनी सिलेक्टेड स्टोर ब्रांचों में 200 Bitcoin ATM लगाने की घोषणा की। अभी के लिए, भारत और पाकिस्तान सहित अन्य देशों की तरह, अमेरिका के पास भी डीसेंट्रेलाइज्ड क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट करने और उससे फायदा उठाने के लिए एक मजबूत फाउंडेशन की कमी है। इसी बीच क्रिप्टो मार्केट विश्व भर में तेजी से विस्तार कर रही है। 

क्रिप्टोकरेंसी ट्रैकर CoinMarketCap के अनुसार इस महीने सभी क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.5 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,87,42,625 करोड़ रुपये) के एक माइलस्टोन को पार कर गया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »