Russia-Ukraine War: Bitcoin, Ether, Tether आदि क्रिप्टो से यूक्रेन खरीद रहा है फूड, फ्यूल, और सैन्य उपकरण

Tether, USD Coin, और Binance USD वे स्टेबल कॉइन्स हैं, जिन्हें स्टेबल रिज़र्व एसेट जैसे कि गोल्ड या अमेरिकी डॉलर जैसी किसी भी फिएट करेंसी के साथ मिलाया जाता है।

Russia-Ukraine War: Bitcoin, Ether, Tether आदि क्रिप्टो से यूक्रेन खरीद रहा है फूड, फ्यूल, और सैन्य उपकरण

नॉन-लीथल सैन्य उपकरणों के साथ, क्रिप्टो डोनेशन को आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है

ख़ास बातें
  • हाल ही में यूक्रेन ने 120,000 से अधिक क्रिप्टो डोनेशन प्राप्त किए हैं
  • इनकी कुल कीमत लगभग 60 मिलियन डॉलर (लगभग 460 करोड़ रुपये) है
  • Ether, Bitcoin सहित Tether, USD Coin जैसे स्टेबल कॉइन में मिल रहा है दान
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन फंडिंग के लिए ग्लोबल क्रिप्टो कम्युनिटी के लगातार मदद मांग रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा मिलने वाले फंड का इस्तेमाल खाने और ईंधन जैसी बुनियादी चीजों को खरीदने के लिए किया जा रहा है। क्रिप्टो एसेट का इस्तेमाल यूक्रेनी सौनिकों के लिए बुलेट-प्रूफ वेस्ट और नाइट विज़न गॉगल्स जैसे सैन्य उपकरण खरीदने के लिए भी किया जा रहा है। लंबे समय से चले आ रहे और अनसुलझे भू-राजनीतिक तनावों के चलते 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था और तब से दोनों देश युद्ध कर रहे हैं।

मंगलवार, 8 मार्च को एनालिटिक्स फर्म Elliptic के एक लाइव अपडेट पोस्ट से पता चला है कि यूक्रेनी सरकार ने, सेना को सहायता प्रदान करने वाले एक गैर सरकारी संगठन (NGO) के साथ, हाल के दिनों में 120,000 से अधिक क्रिप्टो डोनेशन के जरिए लगभग 60 मिलियन डॉलर (लगभग 460 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

Coindesk की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन का डिज़िटल ट्रांस्फॉर्मेशन मंत्रालय Bitcoin, Ether और Dogecoin सहित अन्य क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल सैन्य उपकरणों की खरीदने में किया जा रहा है।

यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री एलेक्स बोर्न्याकोव ने मंत्रालय को आवश्यकताओं की लंबी लिस्ट दी है, जिसके बाद क्रिप्टो फंड को उन चीज़ों के लिए आवंटित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: South Korea Joins List of Countries Sanctioning Russian Crypto Users Over Ukraine Ivasion

रिपोर्ट ने बोर्न्याकोव के हवाले से कहा "कुछ सैन्य आपूर्तिकर्ताओं के पास क्रिप्टो में अकाउंट हैं। दरअसल, उनमें से कुछ के अधिकार क्षेत्र में कंपनियां और बैंक अकाउंट हैं, जहां क्रिप्टो ट्रांजेक्शन की अनुमति है। और वे सिर्फ Ethereum, Bitcoin और कुछ स्टेबल कॉइन्स में क्रिप्टो प्राप्त कर सकते हैं।"

Tether, USD Coin, और Binance USD वे स्टेबल कॉइन्स हैं, जिन्हें स्टेबल रिज़र्व एसेट जैसे कि गोल्ड या अमेरिकी डॉलर जैसी किसी भी फिएट करेंसी के साथ मिलाया जाता है।

यूक्रेन ने इस महीने की शुरुआत में क्रिप्टो में डोनेशन स्वीकार करना शुरू किया। देश की सरकार डोनेशन में प्राप्त हुई क्रिप्टोकरेंसी को कंट्रोल करने के लिए एक मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट ऑपरेट कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Ukraine Now Accepts Crypto Donations in Dogecoin, Calls on Elon Musk for More Support

प्रत्येक क्रिप्टो लेनदेन के लिए, पांच अधिकृत कर्मियों में से तीन को प्रक्रिया पर हस्ताक्षर और अनुमोदन करना होता है।

यूक्रेन के अधिकारियों ने युद्ध की स्थिति ठीक होने के बाद क्रिप्टो एसेट का इस्तेमाल करके खरीदी गई सभी सप्लाई को लिस्ट करने का वादा किया है।

नॉन-लीथल सैन्य उपकरणों के साथ, क्रिप्टो डोनेशन को आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »