परमिट नहीं होने के कारण ब्रिटेन में बंद होंगे क्रिप्टो ATM

क्रिप्टो ATM प्रोवाइडर Gidiplus के खिलाफ एक कोर्ट के फैसले के बाद ब्रिटेन में 80 से अधिक क्रिप्टो ATM मशीनों की पहचान की गई है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 15 मार्च 2022 14:23 IST
ख़ास बातें
  • ब्रिटेन में 80 से अधिक क्रिप्टो ATM मशीनों की पहचान की गई है
  • कुछ अन्य देशों में भी क्रिप्टो ATM हैं
  • अमेरिका में बिटकॉइन ATM की संख्या बढ़ रही है

ब्रिटेन के अलावा कुछ अन्य देशों में भी क्रिप्टो ATM हैं

ब्रिटेन की फाइनेंशियल कंडक्ट अथॉरिटी (FCA) ने सभी क्रिप्टो ATM को तुरंत सर्विसेज बंद करने का आदेश दिया है। FCA का कहना है कि किसी भी रजिस्टर्ड क्रिप्टो एसेट फर्म को ATM सर्विसेज देने की अनुमति नहीं है। इसका मतलब है कि ये गैर कानूनी हैं। कानून प्रवर्तन एजेंसियों को क्रिप्टो ATM प्रोवाइडर्स के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है क्योंकि ये डिजिटल एसेट्स से जुड़े ब्रिटेन के कानूनों और नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। 

क्रिप्टो ATM प्रोवाइडर Gidiplus के खिलाफ एक कोर्ट के फैसले के बाद ब्रिटेन में 80 से अधिक क्रिप्टो ATM मशीनों की पहचान की गई है। FCA ने एक स्टेटमेंट में कहा, "ब्रिटेन में क्रिप्टो एसेट एक्सचेंज सर्विसेज देने वाले क्रिप्टो ATM को FCA के पास रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही ब्रिटेन के मनी लॉन्ड्रिंग रेगुलेशंस (MLR) का पालन करना होगा। किसी भी रजिस्टर्ड क्रिप्टो एसेट फर्म को क्रिप्टो ATM सर्विसेज देने की अनुमति नहीं दी गई है।" हाल के वर्षों में ब्रिटेन में क्रिप्टो ATM इंस्टॉल किए जाने की इमेज कई बार ट्विटर पर दिखी हैं। ब्रिटेन ने क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर अभी तक सतर्क रवैया रखा है। इसने क्रिप्टो को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके साथ ही डिजिटल फाइनेंस सेक्टर से जुड़ा एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क भी बनाया जा रहा है। 

FCA ने बताया, "हम लोगों को नियमित तौर पर यह चेतावनी देते हैं कि क्रिप्टो एसेट्स रेगुलेटेड नहीं हैं और इनमें रिस्क अधिक है जिसका मतलब है कि कोई गड़बड़ी होने पर लोगों के पास कोई सुरक्षा नहीं है। इस वजह से लोगों को इनमें इनवेस्टमेंट करने पर अपनी पूरी रकम गंवाने के लिए तैयार रहना चाहिए।" FCA के हाल के एक सर्वे में पता चला था कि क्रिप्टो इनवेस्टर्स में से 69 प्रतिशत का यह मानना है कि ये एसेट्स FCA के नियंत्रण के तहत आते हैं। इसके बाद FCA ने अधिक रिस्क वाले इनवेस्टमेंट को बढ़ावा देने के खिलाफ कड़े नियम बनाने  का फैसला किया था। 

ब्रिटेन के अलावा कुछ अन्य देशों में भी क्रिप्टो ATM हैं। अमेरिका में बिटकॉइन ATM की संख्या बढ़ रही है। वॉलमार्ट ने पिछले वर्ष अमेरिका में कुछ स्टोर्स में 200 बिटकॉइन ATM इंस्टॉल करने की घोषणा की थी। इनसे लोग बिटकॉइन खरीद सकेंगे। अल साल्वाडोर में लोग बिटकॉइन ATM से बिटकॉइन खरीदने के अलावा इसे सामान्य करंसी में भी कन्वर्ट कर सकते हैं। अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन ने पिछले वर्ष लोगों को क्रिप्टो ATM का इस्तेमाल करने के खिलाफ चेतावनी दी थी। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, FCA, Britain, Investors, Warning, America, Court
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  6. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  7. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  8. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  9. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  10. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.