Crypto का नया हब बन रहे UAE और सिंगापुर, भारतीय एक्‍सचेंज भी बेस बदलने को तैयार

इस महीने की बजट घोषणा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी और नॉन फंजिबल टोकन्‍स (NFT) से होने वाली आय को 30 फीसदी टैक्‍स के दायरे में रखा जाएगा।

Crypto का नया हब बन रहे UAE और सिंगापुर, भारतीय एक्‍सचेंज भी बेस बदलने को तैयार

इस साल की पहली तिमाही के आखिर तक UAE में वर्चुअल असेट्स सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए फेडरल लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह शुरू हो जाएगी।

ख़ास बातें
  • भारत में क्रिप्टोकरेंसी के रेगुलेशन पर अनिश्चितता बरकरार है
  • इसका फायदा उन देशों को मिल सकता है, जो अपना नेटवर्क बढ़ाना चाहते हैं
  • ऐसे देश दुनिया के नए क्रिप्टो हब में बदलने की राह पर हैं
विज्ञापन
भारत में क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) के रेगुलेशन पर जारी अनिश्चितता से उन देशों को फायदा मिल सकता है, जो अपने क्रिप्टो नेटवर्क का विस्‍तार करना चाहते हैं। सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ऐसे ही देशों में शामिल हैं। ये दुनिया के नए क्रिप्टो हब में बदलने की राह पर हैं। कई इंडियन एक्सचेंज भी भारत से अपना बेस बदलने की तलाश में हैं। केंद्र सरकार द्वारा सभी तरह की वर्चुअल संपत्ति पर 30 फीसदी टैक्‍स के प्रस्ताव के बाद क्रिप्‍टोकरेंसी एक्‍सचेंजों में भारत से शिफ्ट करने के लिए कोशिशें हो रही हैं। इस बीच, दुबई और सिंगापुर- क्रिप्टो खरीदारों को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही के आखिर तक UAE में वर्चुअल असेट्स सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए फेडरल लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह शुरू हो जाएगी। इसका मकसद दुनिया भर के क्रिप्टो दिग्गजों को प्रोत्साहित करना है, जिनमें भारत भी शामिल है।

डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम के मामले में सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में से एक Binance ने भी UAE में में अपने संभावित हेडक्‍वॉर्टर के लिए देश के रेगुलेटर्स से बातचीत की है। दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते क्रिप्टो मार्केट्स में से एक UAE मिडिल ईस्‍ट के देशों में तीसरे नंबर पर है। तुर्की और लेबनान उससे आगे हैं। UAE अब इस सेक्‍टर का हब बनने के लिए कोशिश कर रहा है। इसी के मद्देनजर, पिछले साल दिसंबर में Binance ने दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर अथॉरिटी (DWTCA) के साथ एक समझौता किया था। इसके तहत एक इंटरनैशनल वर्चुअल असेट्स इकोसिस्‍टम स्‍थापित किया जा रहा है। समझौते के तहत Binance उन शुरुआती क्रिप्‍टोकरेंसी एक्‍सचेंजों में से एक है, जो DWTCA के नए क्रिप्टो सेंटर में शामिल होने जा रहे हैं। 

इस बीच, सिंगापुर की नजर भी क्रिप्टो एक्सचेंजों पर है। रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर के बैंकों और वित्तीय फर्मों को कंट्रोल करने वाली मॉनेट्री अथॉरिटी क्रिप्टोकरेंसी के लिए ‘मजबूत रेगुलेशंस' पर काम कर रही है। सिंगापुर ने Binance होल्डिंग्‍स को भी लुभाने की कोशिश की है। वह चाहता है कि Binance सिंगापुर में अपना बेस स्‍थापित करे। 

इस बीच कुछ बदलाव देखने को भी मिले हैं। Ethereum स्केलिंग प्लेटफॉर्म ‘पॉलीगॉन' ने अपने ज्‍यादातर ऑपरेशंस को दुबई और अमेरिका में शिफ्ट कर दिया है। पहले यह मूल रूप से बेंगलुरु में स्थित था। गौरतलब है कि इस महीने की बजट घोषणा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी और नॉन फंजिबल टोकन्‍स (NFT) से होने वाली आय को 30 फीसदी टैक्‍स के दायरे में रखा जाएगा। भारत में क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर जारी अनिश्‍चितता के बीच तमाम क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज UAE और सिंगापुर जैसे देशों में दांव लगाना चाहते हैं, जहां नियम स्‍पष्‍ट और आसान हैं।  
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, cryptocurency, Bitcoin, UAE, Singapore, Binance, DWTCA, Ethereum, NFT
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »