ट्रंप के क्रिप्टो वेंचर पर लगा आंतकवादियों से जुड़े प्लेटफॉर्म के साथ टाई-अप का आरोप

ट्रंप की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में उत्साह है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस एक लाख डॉलर से अधिक पर ट्रेड कर रहा है

ट्रंप के क्रिप्टो वेंचर पर लगा आंतकवादियों से जुड़े प्लेटफॉर्म के साथ टाई-अप का आरोप

इस क्रिप्टो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल आतंकवादी संगठन हमास और हिज्बुल्ला करते हैं

ख़ास बातें
  • हाल ही में ट्रंप ने World Liberty Financial को लॉन्च किया था
  • ट्रंप की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में तेजी है
  • इजरायल का आरोप है कि Tron का इस्तेमाल आतंकवादी संगठन करते हैं
विज्ञापन
पिछले महीने अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में जीत हासिल करने वाले Donald Trump के क्रिप्टो वेंचर पर आंतकवादियों से जुड़े एक प्लेटफॉर्म के साथ पार्टनरशिप करने का आरोप लगा है। इस क्रिप्टो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ईरान के समर्थन वाले आतंकवादी संगठन हमास और हिज्बुल्ला करते हैं। 

ट्रंप और उनके मिडल-ईस्ट के राजदूत और बिलिनेयर, Steve Witkoff ने अमेरिका में चुनाव से पहले World Liberty Financial को लॉन्च किया था। डीसेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचेन Tron से जुड़े नेटवर्क ने पिछले महीने World Liberty Financial में लगभग तीन करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की जानकारी दी थी। Tron के फाउंडर चीन के आंत्रप्रेन्योर Justin Sun हैं। पिछले कुछ वर्षों में आंतकवादियों के Tron का इस्तेमाल करने के संकेत मिले हैं। इजरायल की सिक्योरिटीज एजेंसियों का कहना है कि इस क्रिप्टो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हमास और हिज्बुल्ला करते हैं। 

ट्रंप की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में उत्साह है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस एक लाख डॉलर से अधिक पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिका में अगले वर्ष ट्रंप की अगुवाई वाली नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद इस सेगमेंट के लिए पॉलिसी लाई जा सकती है। ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Truth Social के भी जल्द ही एक क्रिप्टो पेमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की संभावना है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Trump Media & Technology Group ने क्रिप्टो पेमेंट सर्विस TruthFi के लिए ट्रेडमार्क का आवेदन दाखिल किया है। 

इस आवेदन में बताया गया है कि इस बिजनेस में कार्ड पेमेंट प्रोसेसिंग, एसेट मैनेजमेंट, कस्टडी सर्विस और डिजिटल एसेट्स में ट्रेडिंग शामिल हो सकती है। अमेरिका के बड़े कारोबारियों में शामिल ट्रंप की क्रिप्टो सेगमेंट में एंट्री से नई सरकार के इस सेगमेंट के पक्ष में पॉलिसी बनाने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी की क्रिप्टो ट्रेडिंग फर्म Bakkt को खरीदने के लिए बातचीत चल रही है। Trump Media and Technology Group की यूनिट Truth Social की ओर से Bakkt को पूरी इक्विटी लेकर खरीदा जा सकता है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने का संकेत दिया था। अमेरिका में क्रिप्टो मार्केट में इनवेस्टमेंट करने वालों की बड़ी संख्या है। ट्रंप की जीत में इन इनवेस्टर्स का भी योगदान होने का अनुमान है। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  5. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  6. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  8. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  9. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »