ब्रिटेन के पाउंड से जुड़ा स्टेबलकॉइन जुलाई में लॉन्च करेगा Tether

इस ऑल्टकॉइन का सिंबल GBPT होगा। यह शुरुआत में Ethereum ब्लॉकचेन पर बेस्ड होगा। इसके लिए बाद में अन्य ब्लॉकचेन नेटवर्क्स की सपोर्ट भी जोड़ी जा सकती है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 23 जून 2022 18:18 IST
ख़ास बातें
  • इस ऑल्टकॉइन का सिंबल GBPT होगा
  • ब्रिटेन ने स्टेबलकॉइन्स को पेमेंट के तरीके के तौर पर अनुमति दी है
  • GBPT के साथ ही ब्रिटेन की करेंसी भी ब्लॉकचेन नेटवर्क पर आ जाएगी

USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं

स्टेबलकॉइन प्रोजेक्ट Tether उन सामान्य करेंसीज की लिस्ट को बढ़ा रहा है जिन्हें उसके क्रिप्टो दर्जे के साथ जोड़ा जा सकता है। इसी कड़ी में Tether अगले महीने ब्रिटेन की करेंसी पाउंड से जुड़ा एक स्टेबलकॉइन लॉन्च करेगा। इस ऑल्टकॉइन का सिंबल GBPT होगा। यह शुरुआत में Ethereum ब्लॉकचेन पर बेस्ड होगा। इसके लिए बाद में अन्य ब्लॉकचेन नेटवर्क्स की सपोर्ट भी जोड़ी जा सकती है।

Tether से जुड़ी फर्म ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "अगले महीने की शुरुआत में ब्रिटिश पाउंड से जुड़े Tether token को लॉन्च किया जाएगा। इसका पाउंड के साथ 1:1 का जुड़ाव होगा।" ब्रिटेन ने हाल ही में स्टेबलकॉइन्स को पेमेंट के तरीके के तौर पर अनुमति दी थी। GBPT के साथ ही ब्रिटेन की करेंसी भी ब्लॉकचेन नेटवर्क पर आ जाएगी। यह ब्रिटेन की Web3 से जुड़ी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। Tether के चीफ टेक्निकल ऑफिसर Paolo Ardoino ने एक स्टेटमेंट में कहा, "ब्लॉकचेन से जुड़े इनोवेशन के लिए ब्रिटेन अगले डेस्टिनेशन है।" 
Advertisement

हाल ही में Tether ने एक नए स्टेबलकॉइन के साथ लैटिन अमेरिका के क्रिप्टो मार्केट में एक्सपैंशन किया था। यह स्टेबलकॉइन मेक्सिको के Peso से जुड़ा है। नए टोकन की ट्रेडिंग MXNT टिकर के तहत होगी। इसे शुरुआत में Ethereum, Tron और  Polygon पर सपोर्ट मिलेगा। 

USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं, जो अमेरिकी डॉलर से जुड़े हैं। क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है। इसका इस्तेमाल अक्सर ट्रेडर्स की ओर से फंड भेजने के लिए किया जाता है। प्रमुख स्टेबलकॉइन्स को बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के लिए एक्सचेंज करना आसान है। हाल के महीनों में स्टेबलकॉइन्स के नए वेरिएंट गोल्ड कॉइन्स की लोकप्रियता बढ़ी है। गोल्ड कॉइन्स के साथ गोल्ड की गारंटी होती है और वोलैटिलिटी कम करने के लिए ये डॉलर से जुड़े होते हैं। स्टेबलकॉइन्स की ट्रांसपेरेंसी और सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए अमेरिका में एक स्पेशल फ्रेमवर्क प्रस्तुत किया गया है। इसे ट्रस्ट एक्ट कहा जा रहा है। इसके साथ ही अमेरिका में स्टेबकॉइन्स को बैंकिंग और फाइनेंशियल सिस्टम में आधिकारिक तौर पर शामिल किया जा रहा है। ऐसा करने वाला यह पहला पश्चिमी देश होगा। ट्रस्ट एक्ट का लक्ष्य स्टेबलकॉइन्स को रेगुलेट करना है जिससे प्रति दिन होने वाली पेमेंट्स में इनके इस्तेमाल को बढ़ाया जा सके। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Stablecoin, Innovation, Tether, Britain, Market, Blockchain, Crypto, System, America
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.