Bitcoin और Ether में गिरावट, स्टेबलकॉइन्स के प्राइस बढ़े

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में बिटकॉइन से अधिक गिरावट थी। इसका प्राइस 3.68 प्रतिशत घटा है

Bitcoin और Ether में गिरावट, स्टेबलकॉइन्स के प्राइस बढ़े

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.16 प्रतिशत घटकर लगभग 1.09 लाख करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस लगभग 3.40 प्रतिशत गिरकर लगभग 24,060 डॉलर पर था
  • Ether में बिटकॉइन से अधिक गिरावट थी
  • Tether, USD Coin, और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स के प्राइस बढ़े हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह से तेजी में चल रहे क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में बुधवार को गिरावट रही। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 3.40 प्रतिशत गिरकर लगभग 24,060 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू 860 डॉलर घटी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में बिटकॉइन से अधिक गिरावट थी। इसका प्राइस 3.68 प्रतिशत घटा है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether का प्राइस 1,642 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में Ether की वैल्यू में लगभग 61 डॉलर की कमी हुई है। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Binance Coin, Cardano, Polygon, Solana, Polkadot, Litecoin, Tron, Chainlink और Monero शामिल थे। हालांकि, Tether, USD Coin,     और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स के प्राइसेज में कुछ तेजी थी। 

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.16 प्रतिशत घटकर लगभग 1.09 लाख करोड़ डॉलर पर था। क्रिप्टो फर्म Mudrex के को-फाउंडर और CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का कारण SEC और Paxos को लेकर अनिश्चितता हो सकता है, जिससे सेंटीमेंट बदला है।" स्टेबलकॉइन Binance USD का मालिकाना हक रखने वाली फर्म Paxos के खिलाफ अमेरिकी सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC ने कानूनी मामला दर्ज कराया है, जिसमें Paxos पर BUSD कॉइन को अनरजिस्टर्ड सिक्योरिटी के तौर पर इश्यू करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, Paxos का दावा है कि BUSD एक सिक्योरिटी नहीं है। 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया था कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार मिला था। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Regulator, Bitcoin, Exchange, Market, Ether, Court, SEC, Stablecoin, FTX, Purchase

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »