Tesla ने 75% Bitcoin होल्डिंग बेचीं, कीमत में उथल-पुथल

Gadgets 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Bitcoin की वर्तमान में कीमत 18.31 लाख रुपये है।

Tesla ने 75% Bitcoin होल्डिंग बेचीं, कीमत में उथल-पुथल

Bitcoin की वर्तमान में कीमत 18.31 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • मस्क ने कहा "हमारे लिए अपनी नकदी की स्थिति को अधिकतम करना महत्वपूर्ण था।"
  • भविष्य में दोबारा Bitcoin खरीद सकती है Tesla
  • टेस्ला ने साल की दूसरी तिमाही में 936 मिलियन डॉलर के बिटकॉइन बेचे हैं
विज्ञापन
ई-कार निर्माता Tesla ने अपने Bitcoin होल्डिंग्स का 75 प्रतिशत हिस्सा बेच दिया है। कंपनी ने बुधवार को अपनी बैलेंस शीट शेयर की, जिससे पता चलता है कि कंपनी ने अपनी डिजिटल एसेट को 75% कम कर दिया है। साल की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के पास अब लगभग 218 मिलियन डॉलर (करीब 1,742 करोड़ रुपये) मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी बची हैं। Tesla ने फरवरी 2021 में 1.5 बिलियन डॉलर (करीब 12,000 करोड़ रुपये) मूल्य के बिटकॉइन खरीदे थे, जिससे इस टॉप क्रिप्टोकरेंसी की कीमत नई ऊंचाई पर पहुंच गई थी।

समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, कंपनी द्वारा 75 प्रतिशत Bitcoin होल्डिंग बेचे जाने की खबर आने के बाद दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में बड़ी गिरावट आई थी, जिसके बाद कॉइन ने इस गिरावट से रिकवर भी कर लिया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि टेस्ला के मुख्य कार्यकारी एलन मस्क (Elon Musk) ने बिक्री का कारण अपनी कंपनी की "ओवरऑल लिक्विडिटी" को लेकर चिंताओं को बताया है।

टेस्ला ने साल की दूसरी तिमाही में 936 मिलियन डॉलर (लगभग 7,500 करोड़ रुपये) मूल्य की Bitcoin होल्डिंग बेच दी है, जिसके बाद अब कंपनी के पास 218 मिलियन डॉलर की एसेट बाकी हैं। जैसा कि हमने बताया, कंपनी ने पिछले साल फरवरी में 1.5 अरब डॉलर मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी खरीदी थी, जब Bitcoin की परफॉर्मेंस अपने चरम पर थी।

Gadgets 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Bitcoin की वर्तमान में कीमत 18.31 लाख रुपये है।

एलन मस्क क्रिप्टोकरेंसी के जबरदस्त सपोर्टर रहे हैं। क्रिप्टो के भविष्य पर उनके बयान और उनके द्वारा डिजिटल एसेट में निवेश के खुलासे अक्सर Dogecoin और Bitcoin की कीमतों को बढ़ाते हैं।

समाचार एजेंसी के अनुसार, टेस्ला की अर्निंग कॉल पर, मस्क ने कहा कि बिक्री का मुख्य कारण चीन में COVID-19 के कारण लॉकडाउन के बारे में अनिश्चितता थी, जिसने कंपनी के लिए उत्पादन चुनौतियां पैदा कर दी हैं।

मस्क ने कहा, "हमारे लिए अपनी नकदी की स्थिति को अधिकतम करना महत्वपूर्ण था।" उन्होंने आगे कहा "हम निश्चित रूप से भविष्य में अपने बिटकॉइन होल्डिंग्स को बढ़ाने के लिए तैयार हैं, इसलिए इसे बिटकॉइन पर आखिरी फैसले के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। यह सिर्फ इतना है कि हम कंपनी के लिए समग्र तरलता के बारे में चिंतित थे।"

मस्क ने कहा कि Tesla ने अपनी Dogecoin होल्डिंग से कुछ भी नहीं बेचा है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tesla, Tesla Bitcoin, Bitcoin, Cryptocurrency
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »