क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए पहली पसंद बन रहे स्टेबलकॉइन्स के वेरिएंट गोल्ड कॉइन्स

Tether Gold को बड़े इनवेस्टर्स अधिक पसंद करते हैं। इनमें 10 लाख डॉलर या इससे अधिक की क्रिप्टोकरेंसी रखने वाले whales शामिल हैं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2022 09:45 IST
ख़ास बातें
  • स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है
  • इसका इस्तेमाल अक्सर ट्रेडर्स की ओर से फंड भेजने के लिए किया जाता है
  • गोल्ड की गारंटी वाले कॉइन्स का कॉन्सेप्ट नया है

प्रमुख स्टेबलकॉइन्स को बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के लिए एक्सचेंज करना आसान है

क्रिप्टो की एक नई कैटेगरी हाल के महीनों में लोकप्रिय हो रही है। ये स्टेबलकॉइन्स के नए वेरिएंट गोल्ड कॉइन्स हैं। गोल्ड कॉइन्स के साथ गोल्ड की गारंटी होती है और वोलैटिलिटी को कम करने के लिए ये डॉलर से जुड़े होते हैं। इनमें से सबसे बड़ा Pax Gold या PAXG इस वर्ष 7.4 प्रतिशत बढ़ा है और इसके राइवल Tether Gold में लगभग 8 प्रतिशत की तेजी आई है। इनकी तुलना में बिटकॉइन 13 प्रतिशत से अधिक और ether लगभग 20 प्रतिशत गिरा है।

Gainesville Coins के चीफ मार्केट एनालिस्ट Everett Millman ने बताया, "बहुत से लोगों की एक बड़ी आशंका यह होती है कि क्रिप्टो के साथ किसी चीज की गारंटी नहीं होती। यह केवल एक स्क्रीन पर होता है। इस वजह से इन्हें किसी वास्तविक कमोडिटी से जोड़ना बेहतर है।" गोल्ड को इन्फ्लेशन के खिलाफ हेज माना जाता है। हालांकि, गोल्ड की गारंटी वाली क्रिप्टोकरेंसीज का कॉन्सेप्ट नया है। क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है। इसका इस्तेमाल अक्सर ट्रेडर्स की ओर से फंड भेजने के लिए किया जाता है। प्रमुख स्टेबलकॉइन्स को बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के लिए एक्सचेंज करना आसान है। 
Advertisement

Tether Gold को बड़े इनवेस्टर्स अधिक पसंद करते हैं। इनमें 10 लाख डॉलर या इससे अधिक की क्रिप्टोकरेंसी रखने वाले whales शामिल हैं। ये इनवेस्टर्स अपनी होल्डिंग्स के एक हिस्से को गोल्ड में बदलने के लिए इसे जरिया बनाते हैं। Tether के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर Paolo Ardoino ने कहा, "हमारे बहुत से इनवेस्टर्स पहले ही क्रिप्टो से जुड़े हैं लेकिन वे अपनी पूरी होल्डिंग को क्रिप्टो या डॉलर में नहीं रखना चाहते। इस वजह से वे गोल्ड जैसे एसेट्स को अधिक पसंद करते हैं।" हालांकि, गोल्ड की गारंटी वाले कॉइन्स का कॉन्सेप्ट नया है। 

PAXG और Tether Gold को लॉन्च हुए दो वर्ष से कुछ अधिक हुए हैं और इनमें लिक्विडिटी भी कम है। PAXG की वैल्यू इस वर्ष लगभग 62.7 करोड़ डॉलर और Tether Gold की 20.9 करोड़ डॉलर से कुछ अधिक पर पहुंची है। इसकी तुलना में डॉलर से जुड़े सबसे बड़े Tether स्टेबलकॉइन का मार्केट कैपिटलाइजेशन 83 अरब डॉलर से अधिक है। CoinMarketCap के डेटा के अनुसार, PAXG की पिछले एक महीने में प्रति दिन की ट्रेडिंग वॉल्यूम एक करोड़ डॉलर से 52 करोड़ डॉलर की है। इसकी तुलना में ether की वॉल्यूम 8.7 अरब डॉलर से लगभग 25 अरब डॉलर के बीच है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: stablecoins, Gold, Tether, Crypto, Value, Traders, Inflation

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.