Shiba Inu की हुई CoinSwitch Kuber पर लिस्टिंग! नया फीचर बताएगा कॉइन का रिस्क

शिबा इनु को अगस्त 2020 में एक गुमनाम व्यक्ति रॉयशी ने बनाया था।

Shiba Inu की हुई CoinSwitch Kuber पर लिस्टिंग! नया फीचर बताएगा कॉइन का रिस्क

शिबा इनु का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 18 अरब डॉलर है।

ख़ास बातें
  • CoinSwitch Kuber ने Shiba Inu को अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर दिया है।
  • रिस्कोमीटर फीचर रिस्क वाले कॉइन्स के लिए चेतावनी देता है।
  • सितंबर में Coinbase ने शिबा इनु को अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया था।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी इनवेस्टिंग ऐप CoinSwitch Kuber ने Shiba Inu को अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर दिया है। कंपनी ने रिस्कोमीटर (riskometer) नाम का एक फीचर भी लॉन्च किया है। यह फीचर इनवेस्टर को किसी डिजिटल कॉइन में इनवेस्ट करते वक्त उससे जुड़े रिस्क के बारे में बताता है। CoinSwitch Kuber भारत की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी फर्म है जिसके पास 1.4 करोड़ यूजर हैं। पिछले 18 महीनों में कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर 80 कोइन्स को लिस्ट किया है। 

CoinSwitch के फाउंडर और सीईओ आशीष सिंघल ने कहा, "शिबा इनू की मांग केवल बढ़ी है और बहुत से यूजर्स चाहते थे कि कॉइन को एक्सचेंज में लिस्ट किया जाए। एक जिम्मेदार एकसचेंज होने के चलते हमने इनवेस्टर्स की इस मांग को पूरा करते हुए उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा है।"

Shiba Inu कॉइन जापान के एक शिकारी कुत्ते पर आधारित है। यह दुनिया की 13वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 18 अरब डॉलर है। 

शिबा इनु को अगस्त 2020 में एक गुमनाम व्यक्ति रॉयशी ने बनाया था। SHIB कॉइन की कीमत मात्र 0.000034 डॉलर (लगभग 0.002505 रुपये) है। इसी कारण इनवेस्टर्स इसे बड़ी संख्या में होल्ड कर सकते हैं। वर्तमान में इस कॉइन के लगभग 549 खरब कॉइन सर्कुलेशन में हैं। 

मीम बेस्ड इस क्रिप्टोकरेंसी को इथेरियम ब्लॉकचेन पर बनाया गया है। दुनियाभर में शिबा इनु के सपोर्टर्स की संख्या करोडों में है। सितंबर में अमेरिका की सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase ने शिबा इनु को लिस्ट किया था। मीम कॉइन होने के कारण इसे गंभीर रूप से नहीं लिया जाता है जो इस कॉइन को काफी रिस्की बनाता है। 

कॉइनस्विच का कहना है कि रिस्कोमीटर फीचर रिस्क वाले कॉइन्स के लिए चेतावनी देता है। यह यूजर को ऐसे कॉइन्स के लिए भी आगाह करता है जिनके साथ कंपनी को लगता है कि यूजर्स को सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कॉइनस्विच ने अपनी सीरीज सी फंडिंग में कॉइनबेस वेंचर्स और एंड्रेसेन हॉरोविट्ज (a16z) से सितंबर में 26 करोड़ डॉलर जुटाए थे। इसके बाद यह भारत की सबसे बड़ी क्रिप्टो दिग्गज बन गई जिसकी वैल्यूएशन 1.9 अरब डॉलर (लगभग 1.41 खरब रुपये) है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »