Shiba Inu होल्डर्स के लिए खुशखबरी, 4,490 टोकन को पछाड़ AltRank में नंबर 1 बना

Shibarium Layer-2 ब्लॉकचेन नेटवर्क सेकेंडरी प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है, जो मुख्य ब्लॉकचेन पर बनाया जाता है।

Shiba Inu होल्डर्स के लिए खुशखबरी, 4,490 टोकन को पछाड़ AltRank में नंबर 1 बना
ख़ास बातें
  • AltRank पता लगाता है कि डिजिटल एसेट इकोसिस्टम में एक सिक्का कहां खड़ा है
  • Shiba Inu ने AltRank में पहला स्थान हासिल किया है
  • टोकन ने ये उपलब्धी क्रिप्टो मार्केट में 4,489 टोकन को पछाड़ कर हासिल की
विज्ञापन
एक क्रिप्टोकरेंसी डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म ने शीबा इनु (Shiba Inu) की एक नई उपलब्धि की घोषणा करते हुए बताया है कि मीम कॉइन ने 4,489 अन्य कॉइन को पछाड़ते हुए सोशल और मार्केट एक्टिविटी के संयुक्त मूल्यांकन के आधार पर पहला स्थान हासिल किया है। प्लेटफॉर्म इसे AltRank कहता है, जिस चार्ज में अब SHIB टोकन पहले स्थान पर है। बता दें कि हाल ही में प्रोजेक्ट के लीड डेवलपर, Shytoshi Kusama ने Shiba Inu के इथेरियम-बेस्ड लेयर 2 प्रोटोकॉल के मध्य अगस्त में लॉन्च होने की पुष्टि की थी।

LunarCrush ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए बताया कि Shiba Inu ने AltRank में पहला स्थान हासिल किया है और टोकन ने ये उपलब्धी मार्केट में चल रहे 4,489 अन्य टोकन को पछाड़ कर हासिल की है। AltRank लूनरक्रश द्वारा पेश किया गया एक अनूठा मेट्रिक है, जो किसी सिक्का के व्यापक क्रिप्टो परिदृश्य में प्रदर्शन का मूल्यांकन होता है। इसमें प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया एन्गेजमेंट और मार्केट एक्टिविटी डेटा दोनों का विश्लेषण करके, AltRank पता लगाता है कि डिजिटल एसेट इकोसिस्टम में एक सिक्का कहां खड़ा है।
 

निश्चित तौर पर AltRank लीडरबोर्ड पर पहला स्थान हासिल करना यह दर्शाता है कि Shiba Inu सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के साथ-साथ मार्केट में काफी लोकप्रिय है और अच्छा परफॉर्म कर रहा है, यहां तक कि प्रतिद्वंदी Dogecoin (DOGE) से भी ज्यादा बेहतर।

इसके पीछे प्रोजेक्ट का जल्द Shiba Inu-बेस्ड Layer 2 ब्लॉकचेन, Shibarium भी एक कारण होगा, जो पिछले कुछ महीनों से, खासतौर पर हाल ही में प्रोडक्ट लीड द्वारा इसकी लॉन्च डेट की घोषणा के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा है। डेवलपर्स ने हाल ही में पब्लिक टेस्टिंग के लिए एक लाइव ब्रिज को पेश किया था, जो शिबेरियम और इथेरियम (Ethereum) नेटवर्क के बीच निर्बाध टोकन ट्रांसफर को सक्षम करता है।

प्रोजेक्ट के लीड डेवलपर, Shytoshi Kusama ने इस महीने की शुरुआत में अपने एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी थी कि Shibarium को इस साल अगस्त में टोरंटो में आयोजित होने वाले ब्लॉकचेन फ्यूचरिस्ट सम्मेलन में लॉन्च किया जा सकता है, जिसे 15-16 अगस्त के बीच आयोजित किया जाना है। शीबा इनु प्रोजेक्ट इस इवेंट के प्रमुख प्रायोजकों में शामिल है। लीड डेवलपर ने बताया था कि इस इवेंट में प्रोजेक्ट कई अन्य घोषणाएं करने की योजना बना रहा है और साथ ही इसमें Shibarium से जुड़ी सभी जानकारियां शेयर की जाएंगी और वहीं इसे रिलीज किए जाने की भी उम्मीद है।

इतना ही नहीं, यह भी पुष्टि की गई है कि प्रोटोकॉल का वाइटपेपर (Worldpaper नाम दिया गया है) सभी शिब ब्रांडेड प्रोजेक्ट के साथ प्रदर्शित किया जाएगा और साथ ही Treat को भी पहली बार विस्तार से प्रकाशित किया जाएगा।

Shibarium Layer-2 ब्लॉकचेन नेटवर्क सेकेंडरी प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है, जो मुख्य ब्लॉकचेन पर बनाया जाता है। इन नेटवर्कों का उद्देश्य मदर चेन द्वारा पेश किए गए समान सिक्योरिटी स्टैंडर्ड को बनाए रखते हुए, अनुकूलित dApps और प्रोटोकॉल की एक विस्तृत एरे का सपोर्ट करके मुख्य ब्लॉकचेन की स्केलेबिलिटी को बढ़ाना है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इनवेस्टमेंट के लिए नहीं है।हालांकि भारत में क्रिप्टो लीगल नहीं है, इसलिए इसमें निवेश करना सहीं है या नहीं इस बारे में आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स से जरूर बात कर लें। Gadgets 360 आपको इन कॉइन के भविष्य की गारंटी नहीं देता है। निवेश या ट्रेड से पहले हम आपको इन कॉइन के बारे में सभी जानकारियां अर्जित करने और इनकी पिछली परफॉर्मेंस को समझने की सलाह देंगे।


Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: shiba inu, SHIBA INU Shibarium, Shibarium, Shiba Inu Price
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »