Shiba Inu का टोकन कनाडा की एक्सचेंज Biconomy Global पर लिस्ट, 83.25% बढ़ा ट्रेडिंग वॉल्यूम

पिछले महीने Switchere नाम के अग्रणी एस्टोनियन एक्सचेंज ने शिबा इनु और इसके दोनों टोकनों BONE और LEASH को लिस्ट करने की घोषणा की थी

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 15:53 IST
ख़ास बातें
  • BONE का ट्रेडिंग वॉल्यूम पिछले 24 घंटों में एकदम से उछाल खा गया
  • 12 जुलाई को Biconomy Global ने BONE/USDT पेअरिंग घोषित की थी
  • Layer 2 स्केलिगं सॉल्यूशन के लिए मूल टोकन के रूप में भी हो रहा इस्तेमाल

हाल ही में शिबा इनु समेत BONE और LEASH को कनाड़ा के दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी लिस्ट किया गया था

Shiba Inu के टोकन BONE का ट्रेडिंग वॉल्यूम पिछले 24 घंटों में एकदम से उछाल खा गया है। 12 जुलाई को कनाड़ा की एक्सचेंज Biconomy Global ने BONE/USDT पेअरिंग की घोषणा की थी। उसके एक दिन बाद ही BONE के ट्रेडिंग वॉल्यूम में 83.25% की बढ़ोत्तरी हो गई है। इससे पहले कनाड़ा के ही क्रिप्टो पेमेंट प्लेटफॉर्म FCF Pay ने BONE और LEASH को अपने पोर्टफोलियो में जगह दी थी। 

ShibaInuart के डेटा के अनुसार, BONE के ट्रेडिंग वॉल्यूम में 83.25% की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले 24 घंटों में ट्रेडर्स ने 52 लाख डॉलर की कीमत के बोन टोकनों की ट्र्रेडिंग की है। Biconomy Global ग्लोबल पर लिस्टिंग के एक दिन बाद ही यह उछाल इस टोकन की कीमत में आया है। FCF Pay ने हाल ही में शिबा इनु समेत दो टोकनों BONE और LEASH को भी लिस्ट किया था। उसके बाद से इन तीनों टोकनों को विभिन्न प्रकार के मर्चेंट्स पर पेमेंट ऑप्शन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Advertisement
पिछले महीने Switchere नाम के अग्रणी एस्टोनियन एक्सचेंज ने शिबा इनु और इसके दोनों टोकनों BONE और LEASH को लिस्ट करने की घोषणा की थी। एक अन्य कनाड़ा आधारित डिजिटल एसेट्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म BTCEX ने भी जून में BONE/USDT लिस्टिंग की घोषणा की थी। BONE ShibaSwap ईकोसिस्टम का मेन टोकन है जिसके माध्यम से शिबा इनु कम्यूनिटी आने वाले प्रपोजल पर वोट करती है। इसके पास 25 करोड़ BONE टोकन हैं। 

बोन को Layer 2 स्केलिगं सॉल्यूशन के लिए मूल टोकन के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका मतलब है कि यह ब्लॉकचेन पर जो भी ट्रांजैक्शन किए जाएंगे ये बोन के माध्यम से ही किए जाएंगे। खबर लिखे जाने के समय पर BONE की कीमत $0.46 डॉलर थी। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 3.32% का इजाफा हुआ है। CoinMarketCap का डेटा बताता है कि पिछले 24 घंटों में इसके ट्रेडिंग वॉल्यूम में 29.64% की बढ़त हुई है। ट्रेडर्स ने बीते एक दिन में बोन के लिए 77 लाख डॉलर की ट्रेडिंग की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.