Shiba Inu, Bone और Leash टोकन कनाडा के क्रिप्टो प्लेटफॉर्म FCF Pay पर लिस्ट, ट्रांजैक्शंस में 143% इजाफा

Shiba Inu वर्तमान में कई सारे प्रसिद्ध क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज जैसे Binance, Coinbase, Gemini आदि समेत अन्य क्रिप्टो एक्सचेंज्स पर लिस्टेड है

Shiba Inu, Bone और Leash टोकन कनाडा के क्रिप्टो प्लेटफॉर्म FCF Pay पर लिस्ट, ट्रांजैक्शंस में 143% इजाफा

वर्तमान में शिबा इनु क्रिप्टोकरेंसी व्हेल्स के बीच सबसे एक्टिव टोकन बन चुका है

ख़ास बातें
  • FCF Pay ने अप्रैल में शिबा इनु को अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया था
  • SHIB के साथ Bone और Leash को भी प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया
  • पिछले 24 घंटों में शिबा इनु के ट्रांजैक्शनों में 143% का इजाफा
विज्ञापन
Shiba Inu के यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर कनाड़ा आधारित क्रिप्टो पेमेंट प्लेटफॉर्म की ओर से आई है। कनाड़ा के क्रिप्टो पेमेंट प्लेटफॉर्म FCF Pay ने शिबा इनु को पोर्टफोलियो में लिस्ट किया है और इसके साथ में Bone और Leash को भी प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया है। लिस्टिंग के बाद अब प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वाले मर्चेंट तीनों टोकनों को पेमेंट ऑप्शन के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे। 

FCF Pay ने अप्रैल में शिबा इनु को अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया था। उसके बाद प्लेटफॉर्म ने एक पोल के जरिए BONE और LEASH के लिए भी यूजर्स की राय पूछी। तब BONE और LEASH को भी प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर दिया गया। पिछले महीने एक अग्रणी एस्टोनियन एक्सचेंज Switchere ने भी शिबा इनु समेत BONE और LEASH को भी अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया था। इसके अलावा जर्मनी आधारित फाइनेंशिअल सर्विस प्रोवाइडर Vivid Money ने भी शिबा इनु के सपोर्ट की घोषणा की है। 

Shiba Inu वर्तमान में कई सारे प्रसिद्ध क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज जैसे Binance, Coinbase, Gemini आदि समेत अन्य क्रिप्टो एक्सचेंज्स पर लिस्टेड है। पिछले साल भी इस मीम क्रिप्टोकरेंसी को कई जाने माने क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स ने अपने पोर्टफोलियो में एड किया था। उसके बाद इस साल जून में यह बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Bitstamp पर भी लिस्ट हो गया। वहीं, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Robinhood पर शिबा इनु को इसी साल अप्रैल में लिस्ट किया गया था। 

हाल ही में सामने आईं रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वर्तमान में शिबा इनु क्रिप्टोकरेंसी व्हेल्स के बीच सबसे एक्टिव टोकन बन चुका है। IntoTheBlock का डेटा बताता है कि पिछले 24 घंटों में शिबा इनु के ट्रांजैक्शनों में 143% का इजाफा देखा गया है, जो बताता है कि टोकन में एक्टिविटी काफी बढ़ चुकी है। बड़े क्रिप्टो व्हेल्स भारी मात्रा में शिबा इनु का ट्रांस्फर कर रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »