SHIB निवेशक हो जाएं अलर्ट, Telegram पर चल रहे ग्रुप कर सकते हैं फ्रॉड

निवेशकों से कहा गया है कि अपना ई-मेल अड्रेस या पासवर्ड किसी को ना दें। स्कैम टेलि‍ग्राम ग्रुप्‍स में शामिल नहीं हों। स्कैमर्स को कोई टोकन न भेजें। सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट को जवाब न दें। उन्‍हें ब्लॉक करें। उनके बारे में रिपोर्ट करें।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 23 नवंबर 2021 15:27 IST
ख़ास बातें
  • निवेशकों को सलाह दी गई है कि वो किसी अजनबी से वॉलेट keys शेयर नहीं करें
  • SHIB कोई आयोजन नहीं कर रही, न ही टोकन एयरड्रॉप या गिवअवे देने जा रही है
  • अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस घोटाले के कारण किसी को नुकसान हुआ है या नहीं

ट्विटर यूजर्स ने इस मुद्दे को सक्रिय रूप से सामने लाने के लिए SHIB टीम की सराहना की है।

लगातार पॉपुलैरिटी बटोर रही क्रिप्‍टोकरेंसी शीबा इनु ने अपने निवेशकों को एक घोटाले के बारे में अलर्ट किया है। शीबा इनु के ऑफि‍शियल ट्विटर अकाउंट ने SHIB निवेशकों को उस घोटाले के बारे में अलर्ट किया है, जो मेसेजिंग ऐप टेलि‍ग्राम पर चल रहा है। साइबर क्रिमिनल्‍स SHIB गिवअवे और बोनस टोकन के बारे में पोस्‍ट जुटा रहे हैं। कई और तरीके भी आजमा रहे हैं फ‍िर शीबा इनु के ऑफ‍िशियल अकाउंट्स की नकल बनाकर SHIB से जुड़े सामान्‍य पोस्‍ट पर जवाब दे रहे हैं। SHIB निवेशकों को सलाह दी गई है कि वो किसी अजनबी के साथ वॉलेट keys शेयर नहीं करें।

अपने 20 लाख फॉलोअर्स के लिए ट्वीट किए गए 50 सेकंड के वीडियो में SHIB टीम ने इस घोटाले के बारे में बताया है कि एक नकली शीबा टेलि‍ग्राम ग्रुप, सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वे यूजर्स के हैशटैग #shib, #shibarmy, #leash, #shibaswap, #bone को टारगेट करते हैं। SHIB टीम ने अपने फॉलोअर्स को यह भी बताया है कि न तो SHIB के लिए किसी बड़े आयोजन की अभी योजना है और न ही कोई टोकन एयरड्रॉप या गिवअवे देने की योजना है।
Advertisement
वीडियो में निवेशकों से कहा गया है कि अपना ई-मेल अड्रेस या पासवर्ड किसी को ना दें। स्कैम टेलि‍ग्राम ग्रुप्‍स में शामिल नहीं हों। स्कैमर्स को कोई टोकन न भेजें। सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट को जवाब न दें। उन्‍हें ब्लॉक करें। उनके बारे में रिपोर्ट करें और अलर्ट रहें।

वीडियो पर रिएक्‍ट करते हुए ट्विटर यूजर्स ने इस मुद्दे को सक्रिय रूप से सामने लाने के लिए SHIB टीम की सराहना की है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस घोटाले के कारण किसी को नुकसान हुआ है या नहीं।
Advertisement

अगस्त 2020 में लॉन्‍च हुए शिबा इनु टोकन को एक अनाम शख्‍स ने नकली नाम रयोशी से बनाया था। डॉजकॉइन के बाद तैयार की गई SHIB का शुभंकर जापानी नस्ल के कुत्ते शीबा इनु का कार्टून रूप है। SHIB टोकन ने 50 प्रतिशत की तेजी दर्ज करने के बाद पॉपुलैरिटी‍ हासिल की है। वॉचरगुरु की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 अक्टूबर को यह मार्केट वैल्‍यू के हिसाब से 11वां सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी कॉइन बन गया।

Gadgets 360 प्राइस ट्रैकर के अनुसार, मौजूदा समय में हरेक शीबा इनु टोकन $0.003279 (लगभग 0.000044 रुपये) पर कारोबार कर रहा है। अमेरिका की मशहूर मूवी थिएटर चेन, एएमसी थिएटर्स भी पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में शीबा इनु टोकन को लेने के बारे में सोच रही है।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypotcurrency, shiba inu, SHIB, Telegram, SHIB Scam, Twitter Video
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.