व्हेल्स के लिए सबसे अधिक वैल्यू वाला कॉइन बना Shiba Inu 

SHIB में इन व्हेल्स की लगभग 64.6 करोड़ डॉलर की होल्डिंग है। व्हेल्स के पास इसके बाद MATIC, MANA और LINK की सबसे अधिक होल्डिंग है

व्हेल्स के लिए सबसे अधिक वैल्यू वाला कॉइन बना Shiba Inu 

व्हेल्स के पास इसके बाद MATIC, MANA और LINK की सबसे अधिक होल्डिंग है

ख़ास बातें
  • इसने MATIC, LINK और MANA को पीछे छोड़ दिया है
  • Ethereum ब्लॉकचेन पर MANA संख्या के लिहाज से व्हेल्स के पास सबसे अधिक है
  • Shiba Inu के Metaverse पर वर्चुअल प्लॉट्स की बिक्री हुई है
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में मीम कॉइन्स को लेकर दिलचस्पी बढ़ रही है। इन कॉइन्स में  Shiba Inu आगे है। Ethereum व्हेल्स इस पर सबसे अधिक दांव लगाते हैं और इन व्हेल्स के एसेट्स की लिस्ट में वैल्यू के लिहाज से यह टॉप पर है। इसने MATIC, LINK और MANA को पीछे छोड़ दिया है। 

WhaleStats की रिपोर्ट में कहा गया है कि SHIB में इन व्हेल्स की लगभग 64.6 करोड़ डॉलर की होल्डिंग है। व्हेल्स के पास इसके बाद MATIC, MANA और LINK की सबसे अधिक होल्डिंग है। Ethereum ब्लॉकचेन पर MANA संख्या के लिहाज से व्हेल्स के पास सबसे अधिक है। हालांकि, वैल्यू में SHIB इससे आगे है। Shiba Inu के Metaverse पर एक लाख से अधिक वर्चुअल प्लॉट्स की बिक्री की गई है। इनमें से कुछ प्लॉट्स का इस्तेमाल रोड, ग्राउंड और अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए होगा। इन प्लॉट्स को चार कैटगेरी - Silver Fur, Gold Tail, Platinum Paw और Diamond Teeth में बांटा गया है। SHIB टीम ने लैंड प्राइसिंग टोकन के तौर पर न्यूट्रल क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने का फैसला किया था। 

इस मीम कॉइन से जुड़ी कम्युनिटी को इसके मेटावर्स में लैंड खरीदने पर वित्तीय पुरस्कार देने का वादा भी किया गया है। वर्चुअल प्लॉट खरीदने वाले अप्रत्यक्ष तौर पर आमदनी हासिल करने के साथ ही इन-गेम रिसोर्सेज और रिवॉर्ड्स भी ले सकेंगे। इसमें यूजर्स को एक व्यक्तिगत स्पेस मिलेगा जहां वे अपने प्रोजेक्ट्स बना सकेंगे। इस बारे में SHIB की टीम ने बताया था, "इससे मिलने वाले फंड का इस्तेमाल मेटावर्स डिवेलपमेंट के भुगतान के लिए होगा। टीम ने एक न्यूट्रल कॉइन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है जिसे सभी सोर्सेज को भुगतान करने के लिए स्टेबलकॉइन के तौर पर बेचा जा सकता है। हमारा इकोसिस्टम का इस्तेमाल करने से रिस्क होगा।"

हाल ही में Shiba Inu के प्राइस में Ethereum whales की ओर से बड़ी खरीदारी करने के कारण कुछ तेजी आई थी। पिछले कुछ महीनों से मैक्रो इकोनॉमिक चिंताओं के कारण क्रिप्टो मार्केट पर दबाव है। कुछ बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज में काफी बिकवाली हुई है। दो Ethereum व्हेल्स ने 530 अरब से अधिक SHIB तीन बड़ी ट्रांजैक्शंस में खरीदे थे। Ethereum व्हेल Gimli की इन ट्रांजैक्शंस में अधिक हिस्सेदारी है। यह व्हेल अधिकतर SHIB पर दांव लगाता है। इसके पास Shiba Inu की काफी होल्डिंग है। इसके अलावा एक अन्य Ethereum व्हेल BlueWhale0159 ने भी SHIB को बड़ी मात्रा में खरीदा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Metaverse, whales, SHIB, Ethereum, Holdings, game, Transactions
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  9. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  10. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »