Cryptocurrency फ्रॉड में पुणे पुलिस ने पूर्व IPS के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पुणे की पुलिस ने मार्च में पूर्व IPS अधिकारी रवीन्द्र पाटिल और एक सायबर एक्सपर्ट को गिरफ्तार किया था

Cryptocurrency फ्रॉड में पुणे पुलिस ने पूर्व IPS के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

रवीन्द्र पाटिल ने नौकरी से वॉलंटरी रिटायरमेंट ली थी

ख़ास बातें
  • ये दोनों क्रिप्टो से जुड़े फ्रॉड के मामलों की जांच में मदद करते थे
  • वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले की जांच में दोनों को दोषी पाया था
  • हाल के महीनों में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े फ्रॉड के मामले बढ़े हैं
विज्ञापन
कई करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड में महाराष्ट्र के पुणे शहर की पुलिस ने एक पूर्व IPS अधिकारी और एक सायबर एक्सपर्ट के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने मार्च में पूर्व IPS अधिकारी रवीन्द्र पाटिल और एक सायबर एक्सपर्ट को गिरफ्तार किया था। ये दोनों क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े फ्रॉड के मामलों की जांच में पुलिस की मदद करते थे।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने डिजिटल वॉलेट्स से जाली तरीके से करोड़ों रुपये अपने एकाउंट्स में ट्रांसफर कर पुलिस के साथ धोखाधड़ी की थी। सायबर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर Ankush Chintaman ने बताया, "इन दोनों के खिलाफ 4,400 पेज से अधिक की चार्जशीट दाखिल की गई है।" पाटिल ने नौकरी से वॉलंटरी रिटायरमेंट ली थी और सायबर एक्सपर्ट को पुणे पुलिस ने लगभग चार वर्ष पहले क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े फ्रॉड के दो मामलों की जांच में मदद के लिए हायर किया था। पुलिस का आरोप है कि पाटिल ने जांच के दौरान कुछ क्रिप्टोकरेंसी अपने एकाउंट में ट्रांसफर की थी और सायबर एक्सपर्ट ने आंकड़ों में हेराफेरी कर एकाउंट्स के स्क्रीनशॉट पुलिस को उपलब्ध कराए थे। 

इन दोनों को अमित भारद्वाज से जुड़े एक बड़े स्कैम का पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। भारद्वाज पर GainBitcoin कही जाने वाली एक मल्टीलेवल मार्केटिंग (MLM) चलाने का आरोप है, जिसमें बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट पर 10 प्रतिशत के मासिक रिटर्न का वादा किया गया था। भारद्वाज की KYC डिटेल्स की जांच करने पर इन दोनों के धोखाधड़ी करने का पता चला था।

वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले की जांच में दोनों को दोषी पाया था। पुलिस ने कहा था कि इन दोनों ने पुलिस की ओर से टेक्निकल एनालिसिस के लिए उपलब्ध कराए गए डेटा का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया था। पिछले वर्ष के अंत में गुजरात में राजकोट की क्राइम ब्रांच ने 17 लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में इनवेस्टमेंट पर अधिक रिटर्न का लालच देकर 38 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इस वर्ष की शुरुआत में बेंगलुरु के एक क्रिप्टो इनवेस्टर को स्कैम में दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। विदेश में भी क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है और इनमें करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Fraud, Investigation, Maharashtra, Investment, Scam, Bitcoin
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »