करोड़ों रुपये के GainBitcoin स्कैम की ED ने तेज की जांच

ED के अधिकारी सोमवार को पुणे के पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में लगभग चार वर्ष पुराने इस मामले से जुड़े कुछ पेपर्स और जानकारी हासिल करने पहुंचे थे

करोड़ों रुपये के GainBitcoin स्कैम की ED ने तेज की जांच

हाल के महीनों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं

ख़ास बातें
  • इस मामले में एक पूर्व पुलिस अधिकारी से भी पूछताछ की जा रही है
  • इसमें बिटकॉइन में इनवेस्ट करने पर अधिक रिटर्न का लालच दिया गया था
  • हाल के महीनों में बिटकॉइन से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं
विज्ञापन
एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने लगभग 2,000 करोड़ रुपये के एक बड़े क्रिप्टो स्कैम की जांच तेज कर दी है। ED के अधिकारी सोमवार को पुणे के पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में लगभग चार वर्ष पुराने इस मामले से जुड़े कुछ पेपर्स और जानकारी हासिल करने पहुंचे थे। इस मामले में सायबर क्राइम के एक्सपर्ट पंकज घोडे और पूर्व पुलिस अधिकारी रवीन्द्र पाटिल से भी पूछताछ की जा रही है। इन्हें गिरफ्तार किया गया है और इन पर सबूतों के साथ गड़बड़ी करने और क्रिप्टो स्कैम के शुरुआती मामले पर काम करने के दौरान 1,137 Bitcoin चुराने का आरोप है। 

CryptoPotato की रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों को अमित भारद्वाज से जुड़े इस बड़े स्कैम का पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। भारद्वाज पर GainBitcoin कही जाने वाली एक मल्टीलेवल मार्केटिंग (MLM) चलाने का आरोप है, जिसमें बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट पर 10 प्रतिशत के मासिक रिटर्न का वादा किया गया था। इन दोनों पर भारद्वाज से करोड़ों रुपये के बिटकॉइन अपने व्यक्तिगत क्रिप्टो वॉलेट्स में ट्रांसफर करने और इस मामले पर काम कर रहे अन्य अधिकारियों को गलत स्क्रीनशॉट देने का आरोप है। इन दोनों ने लगभग 354 करोड़ रुपये के बिटकॉइन चुराए थे। 

वरिष्ठ अधिकारियों के भारद्वाज की KYC डिटेल्स की जांच करने पर पता चला की उनकी ओर से नियुक्त किए गए सायर क्राइम एक्सपर्ट और एक पुलिस अधिकारी ने भी गड़बड़ी की है। इसके बाद इन दोनों को मार्च की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारद्वाज को ED के निर्देश का पालन नहीं करने और क्रिप्टो वॉलेट की डिटेल्स नहीं बताने के कारण फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था, "हमें उलझाने की कोशिश न करें।" इसके साथ ही भारद्वाज को उसके क्रिप्टो वॉलेट के पासवर्ड ED को बताने का निर्देश दिया गया था। 

हाल के महीनों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। पिछले वर्ष के अंत में गुजरात में राजकोट की क्राइम ब्रांच ने 17 लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में इनवेस्टमेंट पर अधिक रिटर्न का लालच देकर 38 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इस वर्ष की शुरुआत में बेंगलुरु के एक क्रिप्टो इनवेस्टर को स्कैम में दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। विदेश में भी क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है और इनमें करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Scam, Bitcoin, ED, Investors, Court, Investigation
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »