हैक का शिकार बने Premint के यूजर्स को की जाएगी Ether में भरपाई

Premint के ने बताया कि हैक अटैक में नुकसान उठाने वाले यूजर्स को लगभग 340 Ether कॉइन्स में भरपाई की जाएगी

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 21 जुलाई 2022 15:43 IST
ख़ास बातें
  • हैकर्स ने फर्म के प्लेटफॉर्म से लगभग 300 से अधिक NFT चुराए थे
  • फर्म की वेबसाइट पर हैकर ने जाली जावास्क्रिप्ट कोड डाला था
  • पिछले कुछ महीनों में इस तरह के हैकिंग अटैक बढ़े हैं

इस हैक अटैक में 28 क्रिप्टो वॉलेट्स से चोरी की गई थी

पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट पर हैकर्स के अटैक बढ़े हैं। इनमें इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों और इनवेस्टर्स को काफी नुकसान हुआ है। नॉन-फंजिबल टोकन ( NFT) रजिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म Premint के यूजर्स को भी इस सप्ताह की शुरुआत में ऐसे ही एक अटैक का निशाना बनाया गया था। इस फर्म ने इस हैक अटैक में यूजर्स को हुए नुकसान की भरपाई करने का फैसला किया है। 

Premint के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Brenden Mulligan ने बताया कि यूजर्स को लगभग 340 Ether कॉइन्स में भरपाई की जाएगी, जिनका प्राइस 5,25,000 डॉलर से अधिक है। इस वर्ष के बड़े सायबर हमलों में से एक में हैकर्स ने फर्म के प्लेटफॉर्म से लगभग 300 से अधिक NFT चुराए थे। इन्हें OpenSea जैसे NFT मार्केटप्लेसेज पर दोबारा बेचा गया था। इस हैक अटैक में 28 क्रिप्टो वॉलेट्स से चोरी की गई थी। इन वॉलेट्स में Premint की ओर से चुराए गए प्रत्येक NFT के प्राइस के बराबर Ether कॉइन्स डिपॉजिट किए जाएंगे। 
Advertisement

इस बारे में Brenden ने कहा कि चुराए गए सभी NFT को यूजर्स को लौटाने का कोई तरीका नहीं है। हालांकि, हैकर्स की ओर से दोबारा बेचे गए इनमें से दो सबसे महंगे NFT को खरीदकर उन्हें यूजर्स को लौटाया गया है। इसके साथ ही फर्म ने अपने सिस्टम की सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए वॉलेट ऑथेंटिकेशन टूल Vulcan को भी खरीदने की घोषणा की है। यह प्लेटफॉर्म NFT आर्टिस्ट्स को बिना क्रम के चुने गए कलेक्टर्स और कम्युनिटी मेंबर्स के साथ प्री-सेल्स जैसे इस्तेमाल के लिए एक्सेस लिस्ट बनाने की सुविधा देता है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल Coldie, DeekayMotion, Known Origin और Shaq जैसे प्रमुख NFT आर्टिस्ट्स और कलेक्टर्स करते हैं।

 ब्लॉकचेन सिक्योरिटी फर्म CertiK ने बताया था कि हैकर ने इसकी वेबसाइट पर एक जाली जावास्क्रिप्ट कोड डाला था। इसके बाद एक पॉप-अप बनाकर यूजर्स को उनके वॉलेट के मालिकाना हक की पुष्टि करने के लिए कहा गया था जिससे उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा की पेशकश की जा सके। इससे कुछ ही मिनटों में बहुत से यूजर्स के साथ स्कैम किया गया था। स्कैम का पता चलने के बाद बहुत से यूजर्स ने ट्विटर पर चेतावनी देकर अन्य यूजर्स को सतर्क किया था। हैकर्स ने Bored Ape Yacht Club, Otherside और Oddities जैसी लोकप्रिय NFT की चोरी की थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hack, Premint, Users, Market, Scam, Ether, Security, Vulcan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.