PM Modi का Twitter Account हैक, Bitcoin के समर्थन में ट्वीट, कहां तक पहुंची जांच

प्रधानमंत्री मोदी के अकाउंट से किए गए उन ट्वीट में लिखा गया है कि भारत ने आधिकारिक तौर पर बिटकॉइन को कानूनी स्वीकार्यता दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 बिटकॉइन (BTC) खरीदे हैं और उन्हें देश के नागरिकों में बांट रही है।

PM Modi का Twitter Account हैक, Bitcoin के समर्थन में ट्वीट, कहां तक पहुंची जांच

हैकर्स ने इस ट्वीट के साथ एक स्कैम लिंक भी अटैच किया गया था।

ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया यूजर्स इस हैकिंग को क्रिप्‍टोकरेंसी से जोड़ रहे हैं
  • गौरतलब है कि सरकार निजी क्रिप्‍टोकरेंसी को बैन करने की योजना बना रही है
  • पीएम मोदी कई मंंचों पर क्रिप्‍टोकरेंसी के बारे में बोल चुके हैं
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्सनल ट्विटर अकाउंट Twitter Account को शनिवार देर रात हैक Hack कर लिया गया। हैकर्स ने तीन मिनट में दो ट्वीट कर डाले। रात करीब 2 बजकर 11 मिनट से 2 बजकर 15 मिनट के बीच ट्वीट किए गए और कुछ देर बाद उन्‍हें डिलीट भी कर दिया गया। जिस तरह के ट्वीट किए गए, वो कुछ देर में ही सोशल मीडिया में वायरल हो गए। सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्‍ट कर रहे थे और इससे जुड़ा हैशटैग ट्रेंड कर रहा था। प्रधानमंत्री के पर्सनल ट्विटर अकाउंट से ‘छेड़छाड़' किए जाने की पुष्टि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से की गई। पीएम के ट्विटर अकाउंट को हैक कर हैकर्स ने दावा किया कि भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है। फ‍िलहाल इस शरारतपूर्ण ट्वीट को हटा दिया है और पीएम के अकाउंट को सुरक्षित कर लिया गया है।

इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले को ट्विटर के सामने उठाया गया है और अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया है। जिस अवधि में अकाउंट से छेड़छाड़ की गई उस दौरान किए गए किसी भी ट्वीट को नजरअंदाज किया जाए। 
ट्विटर पर कई यूजर्स ने उन ट्वीट के स्क्रीनशॉट्स को शेयर किया है। प्रधानमंत्री मोदी के अकाउंट से किए गए उन ट्वीट में लिखा गया है कि भारत ने आधिकारिक तौर पर बिटकॉइन को कानूनी स्वीकार्यता दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 बिटकॉइन (BTC) खरीदे हैं और उन्हें देश के नागरिकों में बांट रही है। इस ट्वीट के साथ एक स्कैम लिंक भी अटैच किया गया था।

गौरतलब है कि भारत सरकार देश में प्राइवेट क्रिप्‍टोकरेंसी को बैन करने की योजना बना रही है। प्रधानमंत्री मोदी खुद विभिन्‍न मंचों पर क्रिप्‍टोकरेंसी पर अपनी बात कह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आयोजित एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सोशल मीडिया और क्रिप्टोकरेंसी जैसी उभरती टेक्‍नॉलजीस के लिए हमें संयुक्त रूप से वैश्विक मानदंडों को आकार देना चाहिए, ताकि उनका इस्‍तेमाल लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए किया जा सके, न कि कमजोर करने के लिए।

इससे पहले सिडमी डायलॉग में हिस्‍सा लेते हुए पीएम ने कहा था कि बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी गलत हाथों में न जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए दुनिया के लोकतंत्रों को सहयोग करना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर अकाउंट हैक को यूजर्स क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर भारत सरकार के रुख से जोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने अकाउंट हैकिंग के पीछे बिटकॉइन माफ‍िया का हाथ बताया है। मामले की जांच तेजी से की जा रही है। खबरें हैं कि इस जांच में केंद्र सरकार की एजेंसी CERT-IN को लगाया गया है। इस मामले में ट्विटर की प्रतिक्रिया भी आई है

ट्विटर ने कहा है, ‘जैसे ही हमें इस गतिविधि के बारे में पता चला, हमारी टीमों ने अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। इस समय किसी अन्य प्रभावित अकाउंट के कोई संकेत नहीं मिले हैं।'
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »