Dogecoin Hot Dog पैक की हो रही है नीलामी, बोली पहुंची लगभग 10 लाख रुपये पर

खबर लिखे जाने तक डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price) 0.20 डॉलर (लगभग 15 रुपये) थी, जिसके हिसाब से 20,000 डॉजकॉइन की वैल्यू 4,000 डॉलर (लगभग 2.96 लाख रुपये) होती है।

Dogecoin Hot Dog पैक की हो रही है नीलामी, बोली पहुंची लगभग 10 लाख रुपये पर

खबर लिखे जाने तक Dogecoin की कीमत 0.20 डॉलर (लगभग 15 रुपये) थी

ख़ास बातें
  • Oscar Mayer कंपनी ने एक Dogecoin थीम पर आधारित Hot Dog पैक बनाया है
  • eBay पर हो रही है इस पैक की नीलामी
  • अब तक लग चुकी है लगभग 10 लाख रुपये की बोली
विज्ञापन
अमेरिकी मीट एंड कोल्ड कट प्रोडक्शन कंपनी Oscar Mayer ने डॉजकॉइन (Dogecoin) फैंस के लिए एक खास लिमिटेड एडिशन प्रोडक्ट पेश किया है। कंपनी ने डॉजकॉइन थीम वाला एक डॉट डॉग पैक बनाया है, जिसकी नीलामी ई-कॉमर्स कंपनी eBay पर हो रही है। कंपनी का कहना है कि इस खास पैकेज को बेचने पर मिली राशि से अमेरिका में जरुरतमंद लोगों को खाना खिलाया जाएगा। इस पैकेज को खरीदने के लिए कई लोगों ने eBay का रुख किया है।

Oscar Mayer ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए घोषित किया कि कंपनी ने एक हॉटडॉग का एक लिमिटेड एडिशन Dogecoin पैक बनाया है, जिसकी नीलामी eBay के जरिए की जाएगी। कंपनी ने यह भी बताया कि इस तरह का केवल एक ही पैक बनाया गया है, जो 10,000 डॉजकॉइन के बराबर कैश वैल्यू रखता है। यूं तो यह नीलामी 7 अगस्त को खत्म होनी थी, लेकिन Coindesk की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस बिडिंग को उसी दिन रोक दिया। 

इसके बाद, गुरुवार को कंपनी ने एक और ट्वीट कर बिडिंग के दोबारा खुलने की घोषणा की। इस बार कंपनी ने पहले की तुलना में कैश वैल्यू को डबल यानी 20,000 कर दिया। बता दें, खबर लिखे जाने तक डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price) 0.20 डॉलर (लगभग 15 रुपये) थी, जिसके हिसाब से 20,000 डॉजकॉइन की वैल्यू 4,000 डॉलर (लगभग 2.96 लाख रुपये) होती है।

खबर लिखे जाने तक इस बिडिंग (नीलामी) में 67 लोगों द्वारा बिड की जा चुकी थी और बिडिंग वैल्यू 13,100 डॉलर (लगभग 9.71 लाख रुपये) पर पहुंच गई थी। जैसा कि हमने बताया, नीलामी से आया पैसा Feed America hunger-relief चैरिटी को जाएगा, जिसकी मदद से अमेरिका में जरुरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
  2. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
  3. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत
  4. Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
  5. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo Watch X3 लॉन्च हुई, एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ 16 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  8. अपने फोन में कैसे खोजें अपना सिम नंबर, ये है आसान तरीका
  9. NoiseFit Diva Araya लग्जरी स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ खूबसूरत डिजाइन, जानें कीमत
  10. 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 8, जानें कितना मिल रहा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »