• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • NoiseFit Diva Araya लग्जरी स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ खूबसूरत डिजाइन, जानें कीमत

NoiseFit Diva Araya लग्जरी स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ खूबसूरत डिजाइन, जानें कीमत

स्मार्टवॉच में तीन तरह के स्ट्रैप ऑप्शन मिल जाते हैं जिसमें सिरेमिक, मेटल और मैश शामिल है।

NoiseFit Diva Araya लग्जरी स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ खूबसूरत डिजाइन, जानें कीमत

Photo Credit: Gonoise

Noise ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Diva Araya लॉन्च की है।

ख़ास बातें
  • यह स्क्रैच रसिस्टेंट बनाई गई है ताकि इसकी खूबसूरती बरकरार रहे।
  • स्मार्टवॉच में तीन तरह के स्ट्रैप ऑप्शन मिल जाते हैं।
  • वॉच में 1.28 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।
विज्ञापन

Noise ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Diva Araya लॉन्च की है। यह कंपनी की प्रीमियम स्मार्टवॉच है जो देखने में किसी गहने के जैसी लगती है। कंपनी ने इसे लग्जरी वियरेबल के तौर पर लॉन्च किया है। स्मार्टवॉच सिरेमिक की बनी है। यह स्क्रैच रसिस्टेंट बनाई गई है ताकि इसकी खूबसूरती बरकरार रहे। स्मार्टवॉच में तीन तरह के स्ट्रैप ऑप्शन मिल जाते हैं जिसमें सिरेमिक, मेटल और मैश शामिल है। वॉच में 1.28 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह 850 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। 100 से ज्यादा क्लाउड आधारित वॉचफेस इसमें मिल जाते हैं। कई हेल्थ फीचर्स इसमें दिए गए हैं जिसमें हार्ट रेट, SpO2, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकिंग शामिल है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

NoiseFit Diva Araya Price in India

NoiseFit Diva Araya की भारत में कीमत 4,999 रुपये है। कंपनी की यह स्मार्टवॉच अधिकारिक वेबसाइट से खरीदी जा सकती है। कंपनी ने स्ट्रैप के लिए तीन विकल्प दिए हैं जिसमें सिरेमिक मुख्य है। खरीद के लिए यह Amazon पर भी उपलब्ध है। कंपनी ने इसके साथ 1 साल की वारंटी दी है। 

NoiseFit Diva Araya Specifications

NoiseFit Diva Araya स्मार्टवॉच में 1.28 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। यह 850 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है जिसके कारण इसे इनडोर और आउटडोर में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। वॉच में 100 से ज्यादा क्लाउड आधारित वॉचफेस मिल जाते हैं जिन्हें पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी किया जा सकता है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी मिलती है। इसमें AI वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। अन्य फीचर्स में वेदर अपडेट, फाइंड माइ फोन, कैल्कुलेटर, टाइमर, स्टॉप वॉच, और वर्ल्ड क्लॉक आदि शामिल हैं। 

कई हेल्थ फीचर्स इसमें दिए गए हैं जिसमें हार्ट रेट, SpO2, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकिंग शामिल है। SOS फीचर की मदद से इमरजेंसी में इससे लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। बैटरी की बात करें तो NoiseFit Diva Araya सिंगल चार्ज में 5 दिन तक चल सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें मेग्नेटिक केबल दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  3. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  4. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  5. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  6. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  9. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »