आपका सिम नंबर या ICCID (इंटीग्रेटेड सर्किट कार्ड आइडेंटिफिकेशन) नंबर एक यूनिक नंबर है जो कि सिम कार्ड या ईसिम के लिए सीरियल आइडेंटिफायर माना जाता है।
Photo Credit: Unsplash/Jonas Leupe
सिम नंबर या ICCID नंबर एक यूनिक नंबर है।
आपका सिम नंबर या ICCID (इंटीग्रेटेड सर्किट कार्ड आइडेंटिफिकेशन) नंबर एक यूनिक नंबर है जो कि सिम कार्ड या ईसिम के लिए सीरियल आइडेंटिफायर माना जाता है। यह मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर को आपके सिम को उनके नेटवर्क से पहचानने और कनेक्ट करने में मदद करता है। यह 19 या 20 डिजिट का नंबर कैरियर बदलने, कनेक्टिविटी दिक्कतों को ठीक करने या नए फोन पर ईसिम एक्टिव करने जैसी कंडीशन में जरूरी है। अगर आपके डिवाइस में कई सिम कार्ड हैं तो हर सिम का ICCID जानना आपके लिए उन्हें बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा। आपको बता दें कि सिम नंबर आमतौर पर 89 से शुरू होता है। एंड्रॉइड डिवाइस पर अपना सिम नंबर खोजना आसान है। आप इसे सेटिंग्स ऐप के जरिए या सिम कार्ड को निकालकर उस पर छपे नंबर को पढ़कर देख सकते हैं। यूजर्स इसे जानने के लिए एक कोड डायल कर सकते हैं। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि कैसे एक मिनट से भी कम समय में इसे खोज सकते हैं।
सबसे पहले आपको अपना एंड्रॉइड स्मार्टफोन खोलना है और फिर सेटिंग्स ऐप में जाना है।
अबाउट फोन या अबाउट डिवाइस का चयन करना है जो कि फोन के ब्रांड के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।
अब आपको स्टेटस या सिम कार्ड स्टेटस का चयन करना है।
नीचे स्क्रॉल करके अपना ICCID (या सिम नंबर) देखना है।
अगर सेटिंग्स वाला तरीका काम नहीं करता है तो एक अन्य ऑप्शन भी है।
आप अपने एंड्रॉइड फोन से सिम ट्रे निकालकर अपना सिम नंबर मैनुअली उपयोग कर सकते हैं।
अपना फोन स्विच ऑफ करना है।
सिम ट्रे को बाहर निकालने के लिए सिम इजेक्टर टूल या एक छोटी पिन का उपयोग करना है।
सिम कार्ड निकालना है और उस पर छपा ICCID देखना है।
यूजर्स फोन ऐप का उपयोग करके एक यूनिक कोड डायल करके भी सिम नंबर को खोज सकते हैं। कुछ डिवाइसेज में ICCID नंबर IMEI नंबर के साथ नजर आता है, जबकि अन्य फोन में सिर्फ IMEI नंबर नजर आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत