नॉर्थ कोरिया के हैकर्स ने की थी क्रिप्टोकरेंसी की सबसे बड़ी चोरी, FBI का खुलासा

FBI ने कई Ethereum वॉलेट एड्रेस की एक लिस्ट भी जारी की है, जिनमें चुराई गई क्रिप्टोकरेंसी का कुछ हिस्सा मौजूद है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मार्च 2025 19:28 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit को हैकिंग में 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था
  • हैकिंग के इस मामले का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था
  • इससे बिटकॉइन सहित कई क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस गिरे थे

इस मामले में बड़ी संख्या में Ether की चोरी से इस क्रिप्टो टोकन का प्राइस काफी घटा है

पिछले महीने Bybit क्रिप्टो एक्सचेंज के सिस्टम में हैकर्स ने सेंध लगाई थी। इस हैकिंग में लगभग 1.5 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी की चोरी की गई थी। इसे क्रिप्टोकरेंसीज की सबसे बड़ी चोरी बताया गया था। अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने बताया है कि इसमें उत्तर कोरिया के हैकर्स शामिल थे। 

FBI ने क्रिप्टो फर्मों से चुराए गए फंड को ब्लॉक करने में मदद करने के लिए कहा है। इस जांच एजेंसी ने बताया है कि उत्तर कोरिया के हैकर्स चुराए गए फंड को अन्य क्रिप्टो टोकन्स में कन्वर्ट करने के लिए 'TraderTraitor' एक्टिविटी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे क्रिप्टो टोकन्स को हजारों वॉलेट्स में ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके साथ ही FBI ने कई Ethereum वॉलेट एड्रेस की एक लिस्ट भी जारी की है, जिनमें चुराई गई क्रिप्टोकरेंसी का कुछ हिस्सा मौजूद है। ये क्रिप्टो वॉलेट एड्रेस उत्तर कोरिया के हैकर्स से जुड़े हैं। 

Bybit के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Ben Zhou ने बताया था कि हैकर ने एक्सचेंज के ऑफलाइन Ethereum वॉलेट्स में से एक का कंट्रोल ले लिया था। हालांकि, इस हैकिंग में एक्सचेंज को हुए कुल नुकसान का पता नहीं चला है। Bybit को लगभग 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। हैकिंग के इस मामले का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin सहित कई क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस गिरे थे। इस मामले में बड़ी संख्या में Ether की चोरी से इस क्रिप्टो टोकन का प्राइस काफी घटा है। 

दुबई के इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने अपनी फॉरेंसिक जांच में पाया है कि हैकर्स ने उसके सिस्टम में एक मैलिशियस कोड को डाला था और इससे Ethereum वॉलेट का एक्सेस लिया गया था। Bybit ने बताया है कि उसके सिस्टम के अंदर कोई गड़बड़ी होने का संकेत नहीं मिला है। हाल ही में ByBit ने बताया था कि उसने भारत में नौ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना चुकाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से इस एक्सचेंज यह जुर्माना लगाया था। इसके साथ ही Bybit ने FIU के पास रजिस्ट्रेशन भी कराया है। देश में बिजनेस करने वाली सभी क्रिप्टो फर्मों के लिए FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। FIU ने बताया था कि इस एक्सचेंज ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) का पालन नहीं किया था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.