स्टेबलकॉइन USDC में रेमिटेंस ट्रांजैक्शंस के लिए MoneyGram की Steller के साथ पार्टनरशिप

MoneyGram के यूजर्स को USDC में रेमिटेंस भेजने की सुविधा मिलेगी। रेमिटेंस एक नॉन-कमर्शियल मनी ट्रांसफर होता है

स्टेबलकॉइन USDC में रेमिटेंस ट्रांजैक्शंस के लिए MoneyGram की Steller के साथ पार्टनरशिप

क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है

ख़ास बातें
  • USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं
  • बहुत से देश अपनी इकोनॉमी को चलाने के लिए इन रेमिटेंस पर निर्भर करते हैं
  • स्टेबलकॉइन्स का इस्तेमाल करने वालों में ट्रेडर्स की बड़ी संख्या है
विज्ञापन
रेमिटेंस सर्विसेज से जुड़ी MoneyGram के जरिए यूजर्स स्टेबलकॉइन USDC को भेज सकेंगे और इन्हें प्राप्त करने वाला सामान्य करेंसी में भुगतान ले सकेगा। इसके लिए Steller ब्लॉकचेन के साथ पार्टनरशिप की गई है। अमेरिकी कंपनी MoneyGram के पास फाइनेंस इंडस्ट्री में 42 वर्षों से अधिक  का एक्सपीरिएंस है।

MoneyGram के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर  Alex Holmes को क्रिप्टो सेगमेंट के लिए संभावना बढ़ने की उम्मीद है। हाल ही में Terra में आई भारी गिरावट के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी बिकवाली हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को करोड़ों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था। Bloomberg ने Holmes के हवाले से बताया, "हाल की बिकवाली और वोलैटिलिटी के बावजूद क्रिप्टो सेगमेंट की मौजूदगी लंबी अवधि तक रहेगी।" MoneyGram के यूजर्स को USDC में रेमिटेंस भेजने की सुविधा मिलेगी। रेमिटेंस एक नॉन-कमर्शियल मनी ट्रांसफर होता है। यह किसी विदेशी एंप्लॉयी और विदेश में रहने वाले लोगों की ओर से अपने देशों में परिवार की वित्तीय मदद के लिए भेजा जाता है। 

पिछले वर्ष बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने वाले अल साल्वाडोर और टोंगा जैसे बहुत से देश अपनी इकोनॉमी को चलाने के लिए इन रेमिटेंस पर निर्भर करते हैं। स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है। 

USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं, जो अमेरिकी डॉलर से जुड़े हैं। क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है। इसका इस्तेमाल अक्सर ट्रेडर्स की ओर से फंड भेजने के लिए किया जाता है। प्रमुख स्टेबलकॉइन्स को बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के लिए एक्सचेंज करना आसान है। अन्य स्टेबलकॉइन्स का सामान्य एसेट्स में रिजर्व होता है लेकिन TerraUSD इसे एक एल्गोरिद्म के जरिए बरकरार रखता है, जो एक अन्य बैलेंसिंग टोकन Luna के इस्तेमाल से सप्लाई और डिमांड को नियंत्रित रखती है। एल्गोरिद्मिक स्टेबलकॉइन कहे जाने वाले TerraUSD ने हाल ही में डॉलर के साथ अपने 1:1 के जुड़ाव को तोड़ दिया था, जिसके बाद इसमें काफी गिरावट आई थी और इसका असर क्रिप्टो मार्केट पर भी पड़ा था। पिछले कुछ महीनों में स्टेबलकॉइन्स के नए वेरिएंट गोल्ड कॉइन्स की लोकप्रियता बढ़ी है। गोल्ड कॉइन्स के साथ गोल्ड की गारंटी होती है और वोलैटिलिटी कम करने के लिए ये डॉलर से जुड़े होते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »