बिटकॉइन में भारी निवेश करने वाली कंपनी MicroStrategy को 4 दिन में 30 अरब डॉलर का नुकसान 

पिछले सप्ताह MicroStrategy ने लगभग 55,000 बिटकॉइन की खरीदारी लगभग 5.4 अरब डॉलर में की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2024 17:29 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में बिटकॉइन ने 99,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था
  • पिछले एक वर्ष में माइक्रोस्ट्रैटेजी का शेयर लगभग 599 प्रतिशत बढ़ा है
  • इस कंपनी के पास बिटकॉइन का पहले से बड़ा रिजर्व मौजूद है

अमेरिका में ट्रंप की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में तेजी आई है

इस महीने की शुरुआत में अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस ने लगातार नए हाई बनाए हैं। हालांकि, पिछले चार दिनों में इसके प्राइस में बड़ी गिरावट हुई है। इससे बिटकॉइन में भारी इनवेस्टमेंट रखने वाली एंटरप्राइसेज सॉफ्टवेयर फर्म MicroStrategy को लगभग 30 डॉलर का नुकसान हुआ है।  

हाल ही में बिटकॉइन ने 99,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद इसका प्राइस काफी घटा है। इससे माइक्रोस्ट्रैटेजी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में लगभग 35 प्रतिशत की कमी हुई है। यह कंपनी के लिए लगभग 30 अरब डॉलर का नुकसान है। पिछले एक वर्ष में माइक्रोस्ट्रैटेजी का शेयर लगभग 599 प्रतिशत बढ़ा है। इसकी तुलना में बिटकॉइन के प्राइस में लगभग 146 प्रतिशत की तेजी आई है। पिछले सप्ताह रिटेल इनवेस्टर्स ने माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयर में लगभग 10 करोड़ डॉलर लगाए थे। हालांकि, कंपनी की बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट की स्ट्रैटेजी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। 

पिछले सप्ताह MicroStrategy ने लगभग 55,000 बिटकॉइन की खरीदारी लगभग 5.4 अरब डॉलर में की थी। अमेरिकी रेगुलेटर SEC को एक फाइलिंग में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बताया था कि उसने 18 से 24 नवंबर के बीच लगभग 5.4 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे हैं। इसके लिए 97,862 डॉलर प्रति बिटकॉइन का औसत प्राइस चुकाया गया है। माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बताया था कि उसने इस खरीदारी के लिए शेयर्स की बिक्री और कन्वर्टिबल नोट्स से मिले फंड का इस्तेमाल किया है। 

इस कंपनी के पास बिटकॉइन का पहले से बड़ा रिजर्व मौजूद है। हालांकि, यह रकम के लिहाज से इसकी बिटकॉइन की दिसंबर 2020 के बाद सबसे बड़ी खरीदारी है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के चेयरमैन, Michael Saylor ने इन्फ्लेशन के हेज के लिए बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। यह कंपनी शुरुआत में कैश के बदले बिटकॉइन खरीदती थी। इसके बाद से माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बिटकॉइन खरीदने के लिए शेयर्स और कन्वर्टिबल डेट की बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर रही है। अमेरिका में ट्रंप की जीत और क्रिप्टो का समर्थन करने वाले उम्मीदवारों के कांग्रेस में पहुंचने से बिटकॉइन के प्राइस में तेजी आई थी। इस राजनीतिक बदलाव से क्रिप्टो मार्केट के लिए रेगुलेटरी स्थिति बेहतर होने की संभावना बढ़ी है। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.