Dogecoin और Shiba Inu की बढ़ती कीमत के बावजूद इस करोड़पति दिग्गज ने दिया कुछ ऐसा बयान...

MicroStrategy के सीईओ Micheal Saylor ने बिटकॉइन के लिए अपना सपोर्ट बहाल करते हुए कहा कि एक डॉग कॉइन का दूसरे के साथ मुकाबला करने को लेकर उनकी कोई राय नहीं है। 

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 4 नवंबर 2021 15:28 IST
ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन का वर्तमान टोकन प्राइस 0.29 डॉलर (लगभग 21 रुपये) है।
  • शीबा इनु 0.000072 डॉलर (लगभग 0.0054 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।
  • MicroStrategy के पास वर्तमान में लगभग 23,670 करोड़ रु के बिटकॉइन हैं।

पिछला हफ्ता डॉग-आधारित दोनों मीम क्रिप्टोकरेंसी के लिए काफी फायदेमंद रहा।

Dogecoin और Shiba Inu दोनों ने अपनी कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की है, भले ही बिटकॉइन और ईथर थोड़ा ठोकर खा गए हों। मगर हर कोई Dogecoin और Shiba Inu की परफॉर्मेंस से सरोकार नहीं रख रहा है। अमेरिकी बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म MicroStrategy के सीईओ Micheal Saylor ने स्थिति पर निष्पक्ष राय बनाए रखते हुए चल रही मार्केट की खींचतान में कोई भी साइड लेने से परहेज किया। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान 56 वर्षीय करोड़पति ने दुनिया की सबसे कीमती क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के लिए अपना सपोर्ट बहाल करते हुए कहा कि एक डॉग कॉइन्स का दूसरे के साथ मुकाबला करने को लेकर उनकी कोई राय नहीं है। 

"ऐसे बचतकर्ता हैं जो बिटकॉइन जैसे रिजर्व ऐसेट खरीदना चाहते हैं, टेक्नोलॉजी वेंचर कैपिटल फंड हैं जो अगले DeFi या NFT प्लैटफॉर्म में निवेश करना चाहते हैं, और वहीं फिर सट्टेबाज हैं और मनोरंजन करने वाले हैं और उनके पास एक नया मीम कॉइन होने वाला है। सबकी अपनी बात है। यह सब क्रिप्टो दुनिया का एक हिस्सा है। एक डॉग कॉइन के मुकाबले में चल रहे दूसरे डॉग कॉइन पर मेरी कोई राय नहीं है। मैं केवल बिटकॉइन से ही मतलब रखता हूं।”  Saylor ने न्यूज़ एंकर को बताया।

Saylor ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस इंटरव्यू का एक पार्ट भी पोस्ट किया। इस पर भी एक नजर डालें:
अपनी बिटकॉइन पर्चेज के साथ क्रिप्टो-स्पेस में Saylor को एक बुल (Bull) के रूप में पहचाना जाता है। ElevenNews की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि MicroStrategy के पास वर्तमान में लगभग 3.16 बिलियन डॉलर (लगभग 23,670 करोड़ रुपये) कीमत के 114,042 बिटकॉइन हैं।

पिछला हफ्ता डॉग-आधारित दोनों क्रिप्टोकरेंसी के लिए काफी फायदेमंद रहा। डॉजकॉइन भी सुर्खियों में रहा तो वहीं शीबा इनु ने अपनी कीमत में चल रहे उछाल को लेकर हेडलाइंस बटोरीं। डॉजकॉइन को जहां अमेरिका में बिटकॉइन और ईथर से भी पॉपुलर बताया गया, तो शीबा इनु की ग्रोथ को लेकर चर्चा गर्म रही। पिछले हफ्ते जहां डॉजकॉइन ने 29.13 प्रतिशत के डेली हाइ लेवल को छुआ, वहीं 27 अक्टूबर को शीबा इनु में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
Advertisement
Gadgets 360 crypto-price tracker के अनुसार, डॉजकॉइन का वर्तमान टोकन प्राइस 0.29 डॉलर (लगभग 21 रुपये) है, शीबा इनु 0.000072 डॉलर (लगभग 0.0054 रुपये) के बढ़े हुए प्राइस पर ट्रेड कर रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.