दक्षिण कोरिया में गैर कानूनी कारोबार को लेकर 16 क्रिप्टो एक्सचेंजों की जांच

कोरिया फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने बिना रजिस्ट्रेशन के दक्षिण कोरिया में कारोबार करने वाले क्रिप्टो एक्सचेंजों के बारे में अथॉरिटीज को जानकारी दी है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 22 अगस्त 2022 20:47 IST
ख़ास बातें
  • इससे पहले विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंजों से जानकारी मांगी गई थी
  • कई एक्सचेंज बिना रजिस्ट्रेशन के कारोबार कर रहे थे
  • दक्षिण कोरिया ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स कड़े किए हैं

इन एक्सचेंजों में Phemex, KuCoin, Poloniex और Digifinex शामिल हैं

पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम्स के मामले बढ़े हैं। दक्षिण कोरिया ने क्रिप्टो से जुड़े लोगों को वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए उपाय किए हैं। इसी कड़ी में दक्षिण कोरिया की अथॉरिटीज ने गैर कानूनी तरीके से कारोबार करने के लिए 16 क्रिप्टो एक्सचेंजों की जांच शुरू की है। इन एक्सचेंजों में Phemex, KuCoin, Poloniex और Digifinex शामिल हैं। 

कोरिया फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (KoFIU) ने बिना रजिस्ट्रेशन के दक्षिण कोरिया में कारोबार करने वाले क्रिप्टो एक्सचेंजों के बारे में अथॉरिटीज को जानकारी दी है। KoFIU ने इससे पहले सभी विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंजों को जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इन 16 एक्सचेंजों ने जानकारी नहीं दी है। दक्षिण कोरिया के कानून के तहत, बिना रजिस्ट्रेशन वाली फर्मों के गैर कानूनी तरीके से कारोबार करने पर उनके प्रतिनिधियों को जेल के साथ ही जुर्माने की सजा भी हो सकती है। इसके अलावा इन फर्मों पर विशेष अवधि के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन करने पर रोक भी लगाई जा सकती है। 
Advertisement

इस बारे में दक्षिण कोरिया के फाइनेंशियल सर्विसेज कमीशन (FSC) ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "इन फर्मों से वर्चुअल एसेट्स के ट्रांसफर पर रोक लगाई गई है।" हाल ही में दक्षिण कोरिया की पुलिस ने जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर क्रिप्टोकरेंसी को जब्त करने की शुरुआत की है। हालांकि, यह परीक्षण के तौर पर किया जा रहा है। पुलिस ने हाल ही में ट्रैफिक के नियमों का कई बार उल्लंघन करने वाले एक व्यक्ति के लगभग 25 लाख KRW का जुर्माना नहीं चुकाने के कारण उसकी लगभग 5 करोड़ KRW की क्रिप्टोकरेंसी को जब्त किया है।

स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दक्षिण कोरिया की सरकार ने इस परीक्षण के लिए Gunpo शहर को चुना है। यह परीक्षण सफल होता दिख रहा है। इस वर्ष की पहली छमाही में इस शहर की पुलिस ने ट्रैफिक के नियमों के उल्लंघन के कारण किए गए जुर्माने में से लगभग 90 प्रतिशत को वसूल किया है। इससे पहले टैक्स की चोरी करने के शक वाले लगभग 12,000 लोगों से लगभग 5 करोड़ डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की गई थी। जापान में भी अवैध तौर पर हासिल की गई क्रिप्टोकरेंसीज को जब्त करने का एक प्रपोजल दिया गया है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  3. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  4. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  5. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  6. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  7. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  9. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  10. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.