दक्षिण कोरिया में गैर कानूनी कारोबार को लेकर 16 क्रिप्टो एक्सचेंजों की जांच

कोरिया फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने बिना रजिस्ट्रेशन के दक्षिण कोरिया में कारोबार करने वाले क्रिप्टो एक्सचेंजों के बारे में अथॉरिटीज को जानकारी दी है

दक्षिण कोरिया में गैर कानूनी कारोबार को लेकर 16 क्रिप्टो एक्सचेंजों की जांच

इन एक्सचेंजों में Phemex, KuCoin, Poloniex और Digifinex शामिल हैं

ख़ास बातें
  • इससे पहले विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंजों से जानकारी मांगी गई थी
  • कई एक्सचेंज बिना रजिस्ट्रेशन के कारोबार कर रहे थे
  • दक्षिण कोरिया ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स कड़े किए हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम्स के मामले बढ़े हैं। दक्षिण कोरिया ने क्रिप्टो से जुड़े लोगों को वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए उपाय किए हैं। इसी कड़ी में दक्षिण कोरिया की अथॉरिटीज ने गैर कानूनी तरीके से कारोबार करने के लिए 16 क्रिप्टो एक्सचेंजों की जांच शुरू की है। इन एक्सचेंजों में Phemex, KuCoin, Poloniex और Digifinex शामिल हैं। 

कोरिया फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (KoFIU) ने बिना रजिस्ट्रेशन के दक्षिण कोरिया में कारोबार करने वाले क्रिप्टो एक्सचेंजों के बारे में अथॉरिटीज को जानकारी दी है। KoFIU ने इससे पहले सभी विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंजों को जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इन 16 एक्सचेंजों ने जानकारी नहीं दी है। दक्षिण कोरिया के कानून के तहत, बिना रजिस्ट्रेशन वाली फर्मों के गैर कानूनी तरीके से कारोबार करने पर उनके प्रतिनिधियों को जेल के साथ ही जुर्माने की सजा भी हो सकती है। इसके अलावा इन फर्मों पर विशेष अवधि के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन करने पर रोक भी लगाई जा सकती है। 

इस बारे में दक्षिण कोरिया के फाइनेंशियल सर्विसेज कमीशन (FSC) ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "इन फर्मों से वर्चुअल एसेट्स के ट्रांसफर पर रोक लगाई गई है।" हाल ही में दक्षिण कोरिया की पुलिस ने जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर क्रिप्टोकरेंसी को जब्त करने की शुरुआत की है। हालांकि, यह परीक्षण के तौर पर किया जा रहा है। पुलिस ने हाल ही में ट्रैफिक के नियमों का कई बार उल्लंघन करने वाले एक व्यक्ति के लगभग 25 लाख KRW का जुर्माना नहीं चुकाने के कारण उसकी लगभग 5 करोड़ KRW की क्रिप्टोकरेंसी को जब्त किया है।

स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दक्षिण कोरिया की सरकार ने इस परीक्षण के लिए Gunpo शहर को चुना है। यह परीक्षण सफल होता दिख रहा है। इस वर्ष की पहली छमाही में इस शहर की पुलिस ने ट्रैफिक के नियमों के उल्लंघन के कारण किए गए जुर्माने में से लगभग 90 प्रतिशत को वसूल किया है। इससे पहले टैक्स की चोरी करने के शक वाले लगभग 12,000 लोगों से लगभग 5 करोड़ डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की गई थी। जापान में भी अवैध तौर पर हासिल की गई क्रिप्टोकरेंसीज को जब्त करने का एक प्रपोजल दिया गया है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »