कजाकिस्तान ने 13 अवैध क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग फार्म बंद किए, कई फार्म्स की तलाश जारी

पिछले 5 दिनों में निरीक्षण के चलते, मोबाइल ग्रुप्स ने 202 मेगावाट की कुल खपत वाले 13 माइनिंग फार्म्स की पहचान की है और उन्हें बंद कर दिया है।

कजाकिस्तान ने 13 अवैध क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग फार्म बंद किए, कई फार्म्स की तलाश जारी

हाल ही में कजाकिस्तान ने कमर्शियल बिजली की कीमत को बढ़ाया है

ख़ास बातें
  • ऊर्जा मंत्रालय ने कानून से जुड़ी एजेंसियों के साथ मिलकर किया काम
  • डिज़िटल करेंसी बनाने वाली एक दर्जन से अधिक फैसेलिटी को बंद किया
  • आने वाले समय में कई अन्य अवैध माइनिंग फार्म्स को बंद किया जाएगा
विज्ञापन
कजाकिस्तान बिटकॉइन व अन्य क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग पर नकेल कसने के लिए एक के बाद एक नए कदम उठा रहा है। हाल ही में देश ने कमर्शियल बिजली पर टैक्स की दर बढ़ाने का फैसला लिया था और अब देश में अधिकारियों ने कथित तौर पर अवैध क्रिप्टो माइनिंग अड्डों की तलाश जारी कर दी है। बता दें, कजाकिस्तान इस समय दुनियाभर के माइनर्स की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक बन गया है। इसके चलते देश में बिजली की वैध और अवैध खपत बढ़ जाने से आपूर्ती में समस्या आ रही है। 

Bitcoin.com की रिपोर्ट के कहती है कि कजाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने कानून से जुड़ी एजेंसियों के साथ मिलकर डिज़िटल करेंसी बनाने वाली एक दर्जन से अधिक फैसेलिटी को बंद किया है। इस छापेमारी पर विभाग का कहा है कि कजाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय की परमाणु और ऊर्जा पर्यवेक्षण समिति के स्थानीय विभागों ने देश में अवैध कॉइन माइनिंग (illegal cryptocurrency mining) एक्टिविटी की पहचान करने के लिए जांच की, जिसमें देश के कानून से जुड़ी एजेंसियों और अन्य सरकारी एजेंसियों के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।

सरकारी प्रैस रिलीज़ के जरिए मंत्रालय कहता है कि (अनुवादित) “पिछले 5 दिनों में निरीक्षण के चलते, मोबाइल ग्रुप्स ने 202 मेगावाट की कुल खपत वाले 13 माइनिंग फार्म्स की पहचान की है और उन्हें बंद कर दिया है।" बताया गया है कि ये सभी 13 फार्म देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित थी।

रिलीज़ बताती है कि कजाकिस्तान के Karaganda क्षेत्र में अधिकारियों को 31 मेगावाट से अधिक की कुल क्षमता वाली माइनिंग फैसेलिटी मिलीं और Pavlodar क्षेत्र में अन्य 22 मेगावाट माइनिंग उपकरण मौजूद थे। इसके अलावा, Turkistan क्षेत्र में 3.28 मेगावाट, Akmola क्षेत्र में 1.03 मेगावाट, Kostanay क्षेत्र में 0.82 मेगावाट, राजधानी Nur-Sultan में 1.8 मेगावाट, Almaty में 3.5 मेगावाट, और Shymkent में 4 मेगावाट क्षमता के हार्डवेयर ज़प्त किए गए हैं।

मंत्रालय का कहना है कि अभी जांच को और आगे बढ़ाया जाएगा और आने वाले समय में कई अन्य अवैध माइनिंग फार्म्स को बंद किया जाएगा। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि एजेंसियां वैध माइनिंग फार्म्स की पहचान भी करेंगी।

हाल ही में कजाकिस्तान में काम करने वाले क्रिप्टोकरेंसी माइनर्स के लिए देश ने बिजली की कीमत को बढ़ा दिया था। अब माइनर्स को बिजली इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। कजाकिस्तान का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी सर्विस को लाइसेंस दिया जाना चाहिए और उसके बाद उनपर टैक्स लगाया जाना चाहिए। बता दें कि माइनर्स बिटकॉइन समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी को माइन करने के लिए एडवांस कंप्यूटर्स का इस्तेमाल करते हैं, जो आम कंप्यूटर्स की तुलना में ज्यादा बिजली की खपत करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  6. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  10. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »