नहीं रही Kabosu! DOGE, SHIB जैसे मीम कॉइन को शक्ल देने वाली डॉग का 18 साल की उम्र में निधन

काबोसु के मालिक ने एक ब्लॉग पोस्ट में खुलासा किया कि वे रविवार, 26 मई को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक नरीता शहर के कोत्सु नो मोरी में फ्लावर काओरी में "काबो-चान के लिए विदाई पार्टी" आयोजित करेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मई 2024 17:23 IST
ख़ास बातें
  • काबोसु ने "Doge" मीम को प्रेरित किया
  • इनसे सबसे पहले Dogecoin के लोगो (Logo) में अपनी जगह बनाई
  • इससे प्रेरणा लेकर Shiba Inu और Floki Inu जैसे मीम कॉइन्स मार्केट में आएं

Shiba Inu, Dogecoin जैसे मीम कॉइन की प्रेरणा थी Kabosu

काबोसु (Kabosu), मीम कॉइन की शुरुआत के साथ लंबे अर्से से इंटरनेट पर छाया हुआ शीबा इनु (Shiba Inu) नस्ल का कुत्ता अब इस दुनिया में नहीं रहा। काबोसु ने "Doge" मीम को प्रेरित किया और डॉजकॉइन (Dogecoin) क्रिप्टोकरेंसी को एक तस्वीर दी थी। काबोसु का निधन शुक्रवार को हुआ। वह 18 साल की थी। काबोसु ने डॉजकॉइन के बाद मीम कॉइन हिस्से को इस कदर प्रेरित किया कि मार्केट में Shiba Inu (SHIB), Bonk, Floki Inu जैसे मीम कॉइन्स की बाढ़ आ गई। काबोसु के लिए रविवार, 26 मई को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक नरीता शहर के कोत्सु नो मोरी में एक विदाई पार्टी आयोजित की जाएगी।

Dogecoin के आधिकारिक अकाउंट ने X पर काबोसु के निधन की जानकारी दी। अपने पोस्ट में हैंडल ने लिखा, "आज काबोसु, हमारे कम्युनिटी की साझा मित्र और प्रेरणा, शांतिपूर्वक अपने मालिक की बाहों में चल बसी।" उन्होंने काबोसु की लोकप्रियता के बारे में बात करते हुए कहा कि काबोसु ने "दुनिया भर में जो प्रभाव डाला है वह अतुलनीय है।" 
Advertisement
 

काबोसु "Doge" मीम के रूप में पॉपुलर है, जिसके कारण क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन का निर्माण हुआ। शुरुआत में इसे हल्के में लिया गया और एक कमजोर मीम कॉइन सोचा गया, लेकिन DOGE आज क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में मीम कॉइन मार्केट हिस्से की कमान संभालता है। वर्तमान में यह सबसे बड़ा मीम कॉइन है, जिसके बाद Shiba Inu आता है। Shiba Inu का लोगो भी काबोसु की नस्ल से प्रेरित है।

Dogecoin ही वह लीडर है, जिसकी सफलता के बाद मार्केट में SHIB आया और उसके बाद Floki Inu, Bonk जैसे डॉग प्रेरित मीम कॉइन्स की बाढ़ आ गई। 
Advertisement

काबोसु के मालिक ने एक ब्लॉग पोस्ट में खुलासा किया कि वे रविवार, 26 मई को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक नरीता शहर के कोत्सु नो मोरी में फ्लावर काओरी में "काबो-चान के लिए विदाई पार्टी" आयोजित करेंगे। यह भी खुलासा किया गया है कि मरने से एक रात पहले, काबोसु ने "हमेशा की तरह चावल खाया और खूब पानी पिया।" वह अगले दिन नींद में ही शांतिपूर्वक और "चुपचाप" मर गई।
Advertisement

उन्होंने ब्लॉग में खुलासा किया कि काबोसु "दुनिया का सबसे खुश कुत्ता था" और मालिक को ऐसा लगा जैसे वे "उसे पाकर सबसे खुश व्यक्ति" थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.