जापान की क्रिप्‍टो एक्‍सचेंजों को सलाह, रूस पर लगे प्रतिबंधों के हिसाब से करें काम

G7 देशों को लगता है कि यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस पर जो वित्तीय प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनसे बचने के लिए रूसी कंपनियां और लोग क्रिप्‍टोकरेंसी की मदद ले सकते हैं।

जापान की क्रिप्‍टो एक्‍सचेंजों को सलाह, रूस पर लगे प्रतिबंधों के हिसाब से करें काम

अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने एक गाइडलाइन में कहा है कि US-बेस्‍ड क्रिप्टोकरेंसी फर्मों को प्रतिबंधित संस्‍थाओं के साथ लेनदेन में शामिल नहीं होना चाहिए।

ख़ास बातें
  • रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से तमाम देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं
  • अब क्रिप्‍टो प्रतिबंधों से भी रूस को घेरने की कोशिश की जा रही है
  • इस वजह से रूसी कंपनियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से यूरोप और अमेरिका समेत दुनिया के तमाम देश रूस पर प्रतिबंधों को बढ़ा रहे हैं। इसने रूस की इकॉनमी और करेंसी को कमजोर किया है। अब क्रिप्‍टो प्रतिबंधों से भी रूस को घेरने की कोशिश की जा रही है। जापान ने सोमवार को अपने देश के क्रिप्टो एक्सचेंजों को सलाह दी है कि वो रूस और बेलारूस से संबंधित फ्रीज क्रिप्‍टो असेट्स से जुड़े ट्रांजैक्‍शन नहीं करें। G7 देशों के एक बयान के बाद यह रिक्‍वेस्‍ट की गई है। बयान में कहा गया था कि पश्चिमी देश उन रूसी एक्‍टर्स पर कॉस्‍ट लगाएंगे, जो अपनी वेल्‍थ को बढ़ाने और ट्रांसफर करने के लिए डिजिटल असेट्स का इस्‍तेमाल करते हैं। 

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, G7 देशों को लगता है कि यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस पर जो वित्तीय प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनसे बचने के लिए रूसी कंपनियां और लोग क्रिप्‍टोकरेंसी की मदद ले सकते हैं।  

अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने बीते शुक्रवार को एक नई गाइडलाइन में कहा है कि US-बेस्‍ड क्रिप्टोकरेंसी फर्मों को प्रतिबंधित संस्‍थाओं के साथ लेनदेन में शामिल नहीं होना चाहिए। जापान भी इस फैसले में अमेरिका के साथ नजर आ रहा है। उसकी फाइनेंशियल सर्विसेज एजेंसी (FSA) के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि हम G7 के फैसले के साथ हैं। 

FSA ने कहा है कि टार्गेट्स के साथ अनधिकृत भुगतान करने पर सजा या जुर्माना लगाया जा सकता है। इस अनधिकृत भुगतान में क्रिप्‍टोकरेंसी के साथ-साथ नॉन फंजिबल टोकन भी शामिल हैं। ऐसे किसी मामले में तीन साल तक की जेल या लगभग 6.5 लाख रुपये जुर्माना लगाया जा सकता है। आंकड़ों के अनुसार, जापान में 31 क्रिप्टो एक्सचेंज हैं। 

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान क्रिप्‍टोकरेंसी का इस्‍तेमाल बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। क्रिप्‍टोकरेंसी के रूप में मिल रहे फंड का इस्तेमाल यूक्रेन में खाने और ईंधन जैसी बुनियादी चीजों को खरीदने के लिए किया जा रहा है। क्रिप्टो एसेट का इस्तेमाल यूक्रेनी सौनिकों के लिए बुलेट-प्रूफ वेस्ट और नाइट विज़न गॉगल्स जैसे सैन्य उपकरण खरीदने के लिए भी किया जा रहा है। रूसी संस्‍थाओं ने भी क्रिप्‍टो का इस्‍तेमाल बढ़ा दिया है, लेकिन पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की वजह से उन्‍हें कामकाज में रुकावट का सामना करना पड़ रहा है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »