ईरान ने दी क्रिप्टो ट्रेडिंग के गैर कानूनी होने की चेतावनी

क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग या इम्पोर्ट के लिए इनका इस्तेमाल करना ईरान के कानून का उल्लंघन नहीं होगा

ईरान ने दी क्रिप्टो ट्रेडिंग के गैर कानूनी होने की चेतावनी

ईरान ने क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट वाला इम्पोर्ट का पहला ऑर्डर दिया है

ख़ास बातें
  • ईरान की फर्मों को इम्पोर्ट का भुगतान क्रिप्टो में करने की अनुमति है
  • बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग के लिए लाइसेंस दिया जाता है
  • ईरान पर कई देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं
विज्ञापन
कई देशों की ओर से प्रतिबंधों का सामना कर रहे ईरान ने अपने नागरिकों और फर्मों को यह चेतावनी दी है कि क्रिप्टोकरेंसीज को खरीदना या बेचना गैर कानूनी है। हालांकि, क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग या इम्पोर्ट के लिए इनका इस्तेमाल करना ईरान के कानून का उल्लंघन नहीं होगा। ईरान ने इसी महीने क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट वाला इम्पोर्ट का पहला ऑर्डर दिया है।

सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान के गवर्नर Ali Salehabadi ने हाल ही में स्थानीय मीडिया को बताया कि क्रिप्टोकरेंसीज की खरीद और बिक्री या इनवेस्टमेंट के लिए डिजिटल एसेट्स के इस्तेमाल पर रोक है। हालांकि, ऑथराइज्ड व्यक्ति और फर्में कानूनी तौर पर क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग कर सकती हैं। उन्होंने सेंट्रल बैंक और मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री जैसे अन्य सरकारी संस्थानों की ओर से अपनाए जाने वाले रेगुलेशंस का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान की फर्मों के लिए इम्पोर्ट का भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में करने की अनुमति है। इसी सप्ताह डिप्टी मिनिस्टर ऑफ ट्रेड Alireza Peymanpak ने बताया था कि ईरान ने क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर पहला इम्पोर्ट ऑर्डर दिया है और इसमें लगभग एक करोड़ डॉलर का सामान खरीदा गया है। 

हालांकि, ईरान के अंदर क्रिप्टो के जरिए भुगतान की अनुमति नहीं दी गई है। सरकार ने स्थानीय एक्सचेंजों पर शिकंजा कसा है और केवल बैंकों और लाइसेंस प्राप्त फॉरेक्स एजेंट्स को ही ईरान में माइन की गई डिजिटल करेंसीज का इम्पोर्ट के लिए भुगतान में इस्तेमाल की अनुमति है। ईरान में लगभग तीन वर्षों से क्रिप्टो माइनिंग को एक वैध इंडस्ट्रियल एक्टिविटी के तौर पर स्वीकार किया गया है। बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग के लिए कई फर्मों को लाइसेंस दिया गया है। इसका असर ईरान में इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई पर भी बढ़ा है। क्रिप्टोकरेंसीज की माइनिंग के लिए कंप्यूटर्स के नेटवर्क और अन्य इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल होता है और ये इलेक्ट्रिसिटी की काफी खपत करते हैं।

ईरान में इलेक्ट्रिसिटी की डिमांड बढ़ने पर रजिस्टर्ड क्रिप्टो फार्म्स को कामकाज बंद करने का निर्देश दिया जाता है। इसके अलावा ईरान की पावर जेनरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने गैर कानूनी तरीके से माइनिंग करने वालों को पकड़ने के अभियान भी चलाए है। चीन जैसे कुछ अन्य देशों ने इलेक्ट्रिसिटी की खपत अधिक होने के कारण क्रिप्टो माइनिंग पर पूरी तरह रोक लगाई है। अमेरिका के टेक्सस में भी क्रिप्टो माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई में रुकावट आई थी और इसका स्थानीय लोगों ने काफी विरोध किया था। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Bitcoin, Mining, Trading, Iran, Law
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  2. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  3. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  4. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  5. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  6. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  8. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  9. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »