मुश्किलों से जूझ रहे भारतीय क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज, 1 जुलाई से आ रहा नया नियम बढ़ाएगा चुनौती!

वहीं, एक जुलाई से एक वर्ष में 10,000 रुपये से अधिक की डिजिटल संपत्ति या क्रिप्टोकरेंसी के भुगतान पर एक प्रतिशत स्रोत पर TDS लगाया जाएगा।

मुश्किलों से जूझ रहे भारतीय क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज, 1 जुलाई से आ रहा नया नियम बढ़ाएगा चुनौती!

भारत के सबसे तेजी से बढ़ते क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में से एक वजीरएक्स (WazirX) पर ट्रेडिंग वॉल्यूम नए टैक्‍स रेगुलेशंस की वजह से पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले 95 फीसदी गिर गया है।

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो इंडस्‍ट्री के कई बड़े नाम अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं
  • यह तैयारी उस क्रिप्‍टो विंटर से बचने की है, जिसकी आहट महसूस की जा रही है
  • हाल ही में वॉल्ड ने 30 फीसदी कर्मचारियों को बाहर किया है
विज्ञापन
क्रिप्‍टो मार्केट (crypto market) में कई महीनों से छाई अनिश्‍च‍ितता अभी भी बरकरार है। इसने निवेशकों के भरोसे पर तगड़ी चोट पहुंचाई है। भारत का क्रिप्‍टो मार्केट भी इससे अछूता नहीं है। मार्केट में मंदी और क्रिप्‍टो इंडस्‍ट्री पर लगे सरकारी प्रतिबंधों ने इसमें गिरावट और बढ़ाया है साथ ही क्रिप्‍टो एक्‍सचेंजों को भी नुकसान पहुंचाया है। खबर है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अपने बैंकिंग सिस्‍टम में ब्लॉकचेन तकनीक को पेश करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ा रहा है। 

ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि भारत की क्रिप्टो इंडस्‍ट्री के कई बड़े नाम अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं। ज्‍यादातर भारतीय बिजनेसेज सावधानी से चलने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वो इस सेक्‍टर के लिए पेश किए जाने वाले नए टैक्‍स रेट की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, एक जुलाई से एक वर्ष में 10,000 रुपये से अधिक की डिजिटल संपत्ति या क्रिप्टोकरेंसी के भुगतान पर एक प्रतिशत स्रोत पर TDS लगाया जाएगा।

रिपोर्ट कहती है कि भारत के सबसे तेजी से बढ़ते क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में से एक वजीरएक्स (WazirX) पर ट्रेडिंग वॉल्यूम नए टैक्‍स रेगुलेशंस की वजह से पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले 95 फीसदी गिर गया है। वजीरएक्स के वाइ प्रेसिडेंट राजगोपालन मेनन (Rajagopalan Menon) के हवाले से ब्लूमबर्ग ने लिखा है कि कंपनी के लिए पिछला साल गोल्‍डन ऐज था और उसने कम समय में बड़ी संख्‍या में लोगों को हायर किया था। 

हालांकि कंपनी अभी किसी बड़ी छंटनी की तैयारी नहीं कर रही। फ‍िलहाल वह ऐसी चीजों पर कटौती कर रही है, जो बहुत जरूरी नहीं हैं। सिर्फ महत्‍वपूर्ण पदों पर ही लोगों की हायरिंग की जा रही है। कंपनी का कहना है कि वह सिर्फ महत्वपूर्ण पदों पर काम पर रख रही है, बिल्‍कुल भी पैसा खर्च नहीं किया जा रहा। 

यह तैयारी उस क्रिप्‍टो विंटर से बचने की है, जिसकी आहट महसूस की जा रही है। न सिर्फ भारतीय एक्सचेंज इससे प्रभावित हुए हैं, बल्कि पूरी दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों और इस इंडस्‍ट्री से जुड़े दूसरे बिजनेसेज ने अपने यहां कर्मचारियों की छंटनी की है। इनमें क्रिप्टो डॉट कॉम, कॉइनबेस, जेमिनी, रॉबिनहुड, बिट्सो, बायबिट और ब्लॉकफी जैसे महत्‍वपूर्ण प्लेटफॉर्म हैं जो कर्मचारियों की कमी से गुजर रहे हैं। भारतीय क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज की बात करें, तो हाल ही में वॉल्ड ने भी 30 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्‍ता दिखाया है। अनुमान है कि अकेले जून महीने में इस इंडस्‍ट्री से 1700 लोग बाहर हुए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »