दुनिया में Crypto Currency निवेश के मामले में 10 करोड़ से अधिक निवेशकों के साथ भारत नंबर 1

BrokerChoose की एक रिपोर्ट के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के मामले में भारत सबसे आगे है। यहां पर क्रिप्टोनिवेशकों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है।

दुनिया में Crypto Currency निवेश के मामले में 10 करोड़ से अधिक निवेशकों के साथ भारत नंबर 1

भारत में क्रिप्टो से जुड़े 42 प्रतिशत ट्रांजेक्शन होते हैं और भारत में इस इंडस्ट्री में 641 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ख़ास बातें
  • रिपोर्ट में दुनियाभर के देशों में क्रिप्टोकरेंसी सर्च का डेटा भी दिया है।
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा सर्च की जाती है क्रिप्टोकरेंसी।
  • भारत में क्रिप्टो रेगुलेशन को लेकर अभी नहीं है कोई कानून।
विज्ञापन
भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर भले ही अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है, मगर इस देश में डिजिटल करेंसी में निवेश करने वालों की भी कमी नहीं है। BrokerChoose की एक रिपोर्ट के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के मामले में भारत सबसे आगे है। यहां पर क्रिप्टोनिवेशकों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। BrokerChoose एक ब्रोकर डिस्कवरी और कम्पैरिजन प्लैटफॉर्म है जिसने ये रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट कहती है कि इंडीविजुअल होल्डर्स जो क्रिप्टोकरेंसी में निवेश रखते हैं उनकी संख्या भारत में सबसे ज्यादा है। अमेरिका और रूस इस मामले में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। क्रिप्टो ऑनरशिप रेट (यानि कि जनसंख्या के आधार पर देश में क्रिप्टोकरेंसी रखने वाले लोग) के मामले में भारत में पांचवे नम्बर पर है। मगर भारत की विशाल आबादी इसको दूसरे देशों से इस मामले में कहीं आगे ले जाती है। 

देश की आबादी के प्रतिशत के आधार पर जो क्रिप्टो मालिक हैं, उस रैंकिंग में यूक्रेन (12.73 प्रतिशत) सबसे आगे है, रूस (11.91 प्रतिशत), केन्या (8.52 प्रतिशत), अमेरिका (8.31 प्रतिशत) जबकि भारत 7.3 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। मगर चूंकि भारत की आबादी यूक्रेन और रूस की तुलना में बहुत अधिक है, इसलिए जब हम क्रिप्टोकरेंसी मालिकों की कुल संख्या को देखते हैं तो दोनों देश दूर दूर तक भी दिखाई नहीं देते हैं। भारत में जहां 10.07 करोड़ क्रिप्टोकरेंसी मालिक हैं, वहीं अमेरिका के पास 2.74 करोड़ हैं जबकि रूस के पास 1.74 करोड़ क्रिप्टो ऑनर हैं।

रिपोर्ट में दुनियाभर के देशों में क्रिप्टोकरेंसी सर्च का डेटा भी दिया है। यानि कि किस देश में क्रिप्टोकरेंसी को कितना सर्च किया जाता है। इस मामले में अमेरिका सबसे आगे रहा। वहां पर क्रिप्टो सर्च सबसे ज्यादा है। उसके बाद भारत, यूके और कनाड़ा का नम्बर आता है। 
हाल ही में Chainalysis ने अपना 2021 ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स पब्लिश किया था जिसमें भारत 154 देशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आया था। 

Chainalysis की स्टडी में भारत में बड़े इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स के रोल का भी जिक्र किया गया है जो कि क्रिप्टो वॉल्यूम को बढ़ाने में एक खास भूमिका निभाते हैं। भारत में क्रिप्टो से जुड़े 42 प्रतिशत ट्रांजेक्शन होते हैं और भारत में इस इंडस्ट्री में 641 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिसमें से 59 प्रतिशत एक्टिविटी DeFi प्लैटफॉर्म्स पर हुई हैं।  

हालांकि अभी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बनाए गए कानून की ओर देखें तो इस मामले में भारत के हाथ खाली हैं और क्रिप्टोकरेंसी की रेगुलेशन अभी दूर दूर तक नहीं दिखाई पड़ रही है। इसलिए भारत को अपनी क्षमता का अंदाजा नहीं है कि क्रिप्टो क्षेत्र में वह पावर हाऊस नेशन की भूमिका में भी खड़ा हो सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »